28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी शुरू

जिन पर लेटेस्ट फैशन के लहंगा, साड़ी, शूट्स, आदि वस्त्र व आभूषण, फुटवियर प्रदर्शित किए हैं, जो आज के युवाओं की जरूरतों को पूरा करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Aug 2018, 5:16 PM IST

jainism

लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी शुरू

बेंगलूरु. आकृति एलाइट की ओर से बुधवार को होटल ललित अशोक में दो दिवसीय फैशन और लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी शुरू की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सिने अभिनेत्री काव्या शेट्टी ने किया। प्रदर्शनी आयोजक शशि नाहटा ने बताया कि जाने-माने डिजाइनरों शीतल नाहटा, सोनिया पुनवानी, सोनाली, दीपाली, तबू सिमरन, इनारा, विस्मया, वीमा, दीपक खन्ना, मेण्डी, बोबी, दिलीप खेमका को साथ लेकर लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट डिजाइन और फैशन के वस्त्र तैयार किए गए हैं।

प्रदर्शनी में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चण्डीगढ़, इंदौर, हैदराबाद, बनारस, बेंगलूरु, जयपुर सहित कई शहरों से डिजाइनरों ने 55 से ज्यादा स्टॉल लगाए हैं। जिन पर लेटेस्ट फैशन के लहंगा, साड़ी, शूट्स, आदि वस्त्र व आभूषण, फुटवियर प्रदर्शित किए हैं, जो आज के युवाओं की जरूरतों को पूरा करते हैं। प्रदर्शनी गुरुवार सायं 8 बजे तक रहेगी।

वृद्धावस्था में होती है सहारे की जरूरत
बेंगलूरु. कोवई केयर संस्था की ओर से बुधवार को 'वृद्धावस्था और चुनौतियांÓ विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अचल श्रीधरन ने बताया कि वृद्धावस्था में वरिष्ठ नागरिकों के सामने कई तरह की समस्याएं आती हंै। ऐसे कई वरिष्ठ नागरिक होते हैं, जो बच्चों के रोजगार के चलते अन्यत्र दूर रहने व अकेले जीवनयापन करने को मजबूर हैं। सुरेश हरि ने कहा कि वृद्धावस्था में बीमार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिलने पर भी उन्हें अकेले घर पहुंचने में समस्या आती है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में किसी सहारे की जरूरत महसूस होती है। डॉ. नागेश सिम्हा ने कहा कि वृद्धावस्था में वरिष्ठ नागरिकों को अकेलापन खलता है और वे खुद का सुरक्षित महसूस नहीं करते।

समय को पहचानना सीखना होगा
बेंगलूरु. नाकोड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर, राजाजीनगर में संत अभिनंदनचंद्र सागर ने कहा कि हर एक समय की कीमत समझें। जीवन के एक भी क्षण को व्यर्थ मत जाने दें। उन्होंने कहा कि समय को पहचानना सीखें। कोई इतना अमीर नहीं हो सकता जो अपना अतीत वापस ला सके और कोई ऐसा गरीब नहीं जो अपना भविष्य बदल न सके।