8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येडियूरप्पा को सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार

कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में महती भूमिका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Mohan Kulkarni

•

Updated: 13 Oct 2021, 6:33 AM IST

येडियूरप्पा को सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार

येडियूरप्पा को सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार

दावणगेरे. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य ने यह बात कही।
जिला प्रशासन न्यामती गांव में 19 अक्टूबर को होन्नाली तथा न्यामती तहसील के 4 हजार से अधिक कोरोना वारियर्स को एक कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। इसी समारोह में येडियूरप्पा को भी सुपर कोरोना वारियर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ के सुधाकर, जिला प्रभारी मंत्री बैरती बसवराज तथा सांसद जेएम सिद्धेश्वर उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में महती भूमिका निभाने वाले येडियूरप्पा को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कट्टा सुब्रमण्या नायडु के खिलाफ मामला दर्ज
बेंगलूरु. हाइग्राउंडस पुलिस ने पूर्व मंत्री कट्टा सुब्रमण्य नायडु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता एम कृष्णा के मुताबिक नायडु ने उनके पास से भूखंड तथा फ्लैट दिलाने के नाम पर 2 करोड़ 84 लाख रुपए वसूले थे। साथ में इस राशि से दो गुणा मुनाफा भी दिलाने का वादा किया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उन्हें फ्लैट तथा भूखंड नहीं मिला तो कृष्णा ने यह राशि लौटाने की मांग की। नायडु ने वर्ष 2018 में केवल दो लाख रुपए लौटाए और शेष राशि लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।