7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन सरकार छह माह बचना ही बड़ी उपलब्धि: येड्डियूरप्पा

प्रदेश की जनता से झूठे वादे करना कुमारस्वामी सरकार की बड़ी उपलब्धि
less than 1 minute read
Google source verification
yeddi

गठबंधन सरकार छह माह बचना ही बड़ी उपलब्धि: येड्डियूरप्पा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येड्डियूरप्पा बोले
बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता से झूठे वादे करना और छह माह तक बचने में सफल रहना ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
येड्डियूरप्पा ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि यदि इस सरकार ने पिछले छह माह में लोगों के लिए कुछ भी किया है तो राज्य में रोजाना किसान आत्महत्याएं क्यों कर रहे हैं।
यहां तक कि शुक्रवार को भी मंड्या व कलबुर्गी जिले में किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। सबसे अचरज की बात तो यह है कि किसान आत्महत्या के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।येड्डियूरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी रोज ही धरती पुत्र होने और किसानों की समस्याओं की जानकारी होने का दावा करते हैं पर वे उनसे पूछना चाहते हैं तो कि यदि ऐसा है तो उन्होंने गन्ने के भरी लारियों को रोकने वाले किसानों को गिरफ्तार कर हिंडलगा जेल भेजने के अधिकारियों को आदेश क्यों दिए। मुख्यमंत्री ने एक कृषक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अजा- जजा वर्ग की गंगा कल्याण योजना, भूमि खरीद योजना व सामुदायिक भवन निर्माण की योजनाओं के लिए धन जारी नहीं किया है। ऋण माफी योजना के लिए धन जारी नहीं करने से लगभग सभी सहकारी समितियां बर्बाद हो गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग