
वृंदावन गार्डन की लाइटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
मंड्या. श्रीरंगपट्टणम तहसील में कृष्णराज सागर बांध के वृंदावन गार्डन में दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित थ्रीडी मेपिंग प्रोजैक्ट लाइटिंग पर्यटकों को खूब आकर्षण कर रही है। इसकी शुरुआत 16 अक्टूबर को हुई,जो 25 अक्टूबर तक चलेगी।
शाम होते ही गार्डन स्थित कावेरी प्रतिमा, नलवाडी कृष्णराज वाडियार और सर विश्वेश्वरैया प्रतिमा और कृष्णराज सागर बांध के ऊपर रंग-बिरंगी रंगीन लाइटिंग से चमक उठाता है।
थ्रीडी मेपिंग द्वारा बांध की दीवार पर मैसूरु के महाराजा नलवाडी कृष्णराज वाडियार का जीवन वर्णन हित मैसूरु के विकास में योगदान, मैसूरु दशहरा, कृष्णराज सागर बांध निर्माण का वीडियो दिखाया जा रहा है जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।
---
दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत होगा आयोजन
डाक टिकट संग्रहण क्विज लिखित प्रतियोगिता 28 को
बेंगलूरु. नई पीढ़ी में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने दीनदयाल स्पर्श योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए डाक टिकट संग्रहण क्विज लिखित प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों के लिए परियोजना कार्य कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर को दोपहर दो से तीन बजे तक किया जाएगा।
यहां स्पर्श का तात्पर्य 'स्कॉलरशिप फॉर प्रोमोशन ऑफ एप्टीच्युड एंड रिसर्च इन स्टाम्प्स ऐज ए हॉबीÓ से है। कर्नाटक सर्कल मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के सहायक निदेशक ने बताया कि प्रतिभागी अपने-अपने संबंधित प्रमंडलीय डाक कार्यालय प्रमुख से सम्पर्क कर स्थान, सभागार के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
प्रतिभागी को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा तथा सभागार में निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। लिखित क्विज प्रतियोगिता एक घंटे की होगी। इसमें वही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे जो प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त विद्याालय में अध्ययन कर रहे हैं। संबंधित विद्यालय में डाक टिकट संग्रहण क्लब हो तथा विद्यार्थी उसका सदस्य हो।
प्रतिभागी को अंतिम परीक्षा परिणाम में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ हो। इसमें अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत अंक की छूट दी गई है। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है।
Published on:
24 Oct 2018 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
