19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के घर के बाहर टिकट मांगने वालों की भीड

शांतिनगर सीट से विधायक एन.ए. हैरिस को टिकट देने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर टिकट देने की मांग की
2 min read
Google source verification
election

गुरुवार शाम कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टिकटों के बारे में अंतिम निर्णय

बेंगलूरु. विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की अहम भूमिका को देखते हुए टिकटों के दावेदारों व उनके समर्थकों का बुधवार को दिन भर मुख्यमंत्री निवास पर तांता लगा रहा।

गुरुवार शाम होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे दिल्ली रवाना होंगे। इस बैठक में टिकटों के बारे में अंतिम निर्णय किए जाने के कारण प्रदेश भर के अनेक नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर लॉबिंग की और पार्टी के टिकट के लिए अपनी अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश किया।

विधि व संसदीय कार्य मंत्री टीबी जयचंद्रा ने तुमकूरु जिले की चिक्कनायकनहल्ली सीट से अपने पुत्र को टिकट दिलाने के लिए सिद्धरामय्या से भेंट की। दूसरी तरफ पूर्व महापौर पद्मावती, तुरवेकेरे के श्रीनिवास तथा अरसीकेरे के श्रीनिवास के अलावा विभिन्न जिलों से आए टिकटों के दावेदारों ने टिकट पाने की अंतिम कोशिश के तहत मुख्यमंत्री से भेंट की और अपना अपना दावा पेश किया।

मंत्री एच.सी. महादेवप्पा के पुत्र सुनील बोस को सी.वी. रामननगर सीट से टिकट दिलाने के लिए उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने जमा होकर शक्ति प्रदर्शन किया। शांतिनगर सीट से विधायक एन.ए. हैरिस को टिकट देने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर टिकट देने की मांग की। टिकटार्थियों के साथ समर्थकों के भी बड़ी संख्या में आने से बुधवार को दिन भर मुख्यमंत्री निवास के सामने लोगों की भीड़ लगी रही।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बेलगावी जिले में टिकट को लेकर उठा विवाद दूर करने के लिए जिला प्रभारी मंत्री रमेश जारकीहोल्ली, पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोल्ली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी हेब्बालकर सहित अन्य नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की और भरोसा दिलाया कि टिकटों को पार्टी आलाकमान अंतिम निर्णय करेगा और उस निर्णय का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग