
संत छेलाराम का बहुमान
मैसूरु. राजस्थान के सोजत के बिलावास ग्राम स्थित शिवपुरी आश्रम के संत छेलाराम का शनिवार को बन्नूर के व्यवसायी डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कुमकुम का तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर व शाल ओढ़ाकर बहुमान किया।
पिंजरापोल सोसायटी के उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिलीप कुमार पारीक, जितेंद्र पारीक, अशोक भाटी, कार्तिक, विराट सिंह, रोशन सिंह, दर्शन सिंह मौजूद रहे।
ऋषियों ने की है जैन शासन की रक्षा
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में आचार्य महेन्द्रसागर ने कहा कि अवसर्पिणी काल के पांचवें आरे में वातावरण हर तरह से दूषित हुआ है। आगे भी ज्यों-ज्यों समय बीतेगा त्यों-त्यों अधिक दूषित बनता जाएगा।
बावजूद इसके प्रभु का शासन मिला है और वह भी उसके मूल स्वरूप में मिला है। ये अपना परम सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि उपकार उन ऋषियों-मुनियों-धर्माचार्यों और शासन भक्तों का है जिन्होंने प्राणों की आहुति देकर भी जैन शासन की रक्षा करके अपने तक पहुंचाया है।
ऐसे विषम काल में आत्महित को याद रखना, मोक्ष का लक्ष्य हृदय में रखना, धर्म प्रेम जीवंत रखना, आत्मा को बचा लेना कठिन है। भगवान महावीर प्रभु अंतिम देशना में यही बात कह गए।

Published on:
04 Nov 2018 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
