21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निपह : चिडिय़ाघर भी हालात से निपटने को तैयार

प्रवेश द्वार पर बिछाई गई विशेष कीटाणु शोधन कालीन

2 min read
Google source verification
nipah

चिडिय़ाघर भी हालात से निपटने को तैयार

चिडिय़ाघर में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों को अनिवार्य रूप से इस कालीन पर से होकर गुजरना है

मैसूरु. चामराजेन्द्र प्राणी उद्यान या मैसूरु चिडिय़ाघर ने निपह से निपटने के लिए कमर कस लिया है। पिछले वर्ष बर्ड फ्लू के कारण 4 जनवरी 2017 से एक महीने तक मैसूरु चिडिय़ाघर को बंद रखा गया था। निपह के कारण वैसी विकट स्थिति पैदा न हो, इसलिए चिडिय़ाघर प्रशासन पूर्ण एहतियात बरत रहा है।

चिडिय़ाघर के सभी पेड़ों में कीटाणु शोधक छिड़कने के अलावा चिडिय़ाघर के प्रवेश द्वार पर एक विशेष कालीन बिछाई गई है जो कि कीटाणुशोधन है और वायरस के प्रसार का मुकाबला कर सकता है। चिडिय़ाघर आने वाले पर्यटकों की भारी तादाद को देखते हुए और उसमें भी कई पर्यटकों के केरल से मैसूरु पहुंचने के कारण चिडिय़ाघर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

चिडिय़ाघर में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों को अनिवार्य रूप से इस कालीन पर से होकर गुजरना है। अगर किसी आगंतुक के चप्पल या जूते में वायरस पाया गया तो उसे तत्काल नियंत्रित किया जा सकता है।

निपह के फैलने का एक कारण चमगादड़ों को बताया जा रहा है। चूंकि चिडिय़ाघर में हजारों की संख्या में चमगादड़ों के होने की संभावना है, इसलिए चमगादड़ों सहित अन्य पक्षियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पूरे परिसर में ब्लीचिंग पाउडर और अन्य प्रकार के कीटाणुशोधकों को छिड़काव किया जा रहा है। अगर कोई पक्षी या जानवर बीमार हो रहा है तो उसके कारणों का पता लगाकर तत्काल संक्रमण फैलने से रोकने का उपाय किया जा रहा है।

----------

सुनील कुमार विपक्ष के मुख्य सचेतक
बेंगलूरु. विधानसभा में भाजपा के विधायक वी. सुनील कुमार विपक्ष के मुख्य सचेतक होंगे। विधानसभा के सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार 25 मई सोमवार से वे इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। गत विधानसभा के कार्यकाल के दौरान भी सुनील कुमार ने यह दायित्व निभाया था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग