
बेंगलूरु. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हम इस सिद्धांत में विश्वास करते हैं कि राजनीति में धर्म होना चाहिए, लेकिन धर्म के ऊपर राजनीति नहीं।
शिवमोग्गा में राज्य सरकार की पांच गारंटी योजनाओं के लाभार्थियों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के जीवन के उत्थान पर केंद्रित राजनीति कर रही है, लेकिन भाजपा ने धर्म, मंदिरों और ऐसे अन्य मुद्दों पर लोगों की भावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धर्म और मंदिरों पर मानवीय भावनाओं का शोषण कर राजनीति की है। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने अयोध्या में भगवान राम की पूजा करने का अवसर दिया।
उन्होंने कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1997 में संशोधन प्रस्तावित करने वाले विधेयक को हराने के लिए भाजपा की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा, सिर्फ इसलिए कि उनको विधान परिषद में बहुमत है, वे विधेयक को हरा देते हैं। ये संशोधन छोटे मंदिरों के पुजारियों की मदद करने के इरादे से प्रस्तावित किये गए थे, जिनका राजस्व कम था।
उन्होंने कहा, किसी भी तरह, जब हम परिषद में अपनी ताकत बढ़ाएंगे तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संशोधन पारित हो जाएं और यह जल्द ही होगा और पुजारियों के परिवारों की मदद करेगा।
Published on:
24 Feb 2024 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
