29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिवसीय ओडिसा उत्सव 14 से

देशभर के अनेक कलाकार लेंगे भाग

less than 1 minute read
Google source verification
तीन दिवसीय ओडिसा उत्सव 14 से

तीन दिवसीय ओडिसा उत्सव 14 से

बेंगलूरु. ओडिसा की जीवंत अद्भुत कला को प्रदर्शित करने के लिए बेंगलूरु में तीन दिवसीय ओडिसा उत्सव 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम ओडिसा संगीत नाटक अकादमी, ओडिसा साहित्य अकादमी और ओडिसा ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
पहली बार आयोजित हो रहे ओडिसा उत्सव में इन्फोसिस की सुधा मूर्ति, संगीत नृत्य अकादमी के निदेशक अनूर अनंत कृष्ण शर्मा, निरुपमा राजेंद्र, प्रवीण डी.राव, अनन्या राग्नवेंद्र, मंजूनाथ बीसी, वीना मूर्ति विजय जैसी हस्तियां बतौर अतिथि शामिल होंगे। समारेाह का उद्घाटन 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे रविंद्र कला क्षेत्र में किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे समकालीन चित्रकला प्रदर्शनी एवं पट्टाचित्र शिविर का उद्घाटन होगा। तीन दिवसीय आयोजन कर्नाटक ललित कला अकादमी और रविंद्र कला क्षेत्र में होगा। इस उत्सव में जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
साहित्य और संस्कृति विभाग उडिय़ा भाषा विभाग के अतिरिक्त सचिव व निदेशक रंजन कुमार दास, साहित्य और संस्कृति विभाग उडिय़ा भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक सुबोध चंद्र आचार्य, आडिसा ललित कला अकादमी के सचिव पंचानन सामल, ओडिसा संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष पद्मश्री गुरु अरुणा मोहंती, ओडिसा ललित कला अकादमी की अध्यक्ष पद्मश्री सुदर्शन पटनायक, ओडिसा साहित्य अकादमी की अध्यक्ष डॉ. हृशिका मलिक ओडिसा साहित्य अकादमी के सचिव प्रबोध कुमार राउत, कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पहले दिन शुक्रवार को शाम 6:30 बजे रेडियो चकोलेट भुवनेश्वर की ओर से"अहे नीला सैला"शीर्षक से ओडिया थियेटर प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार को शाम 6:30 बजे ओडिसी गायन संगीता पांडा, रूपक परिदा, मातृप्रसाद दास और समूह की ओर से गुरु धनेश्वर स्वैन एंड ग्रुप की ओर से और ओडिसी नृत्य ज्योत्सना साहू एंड ग्रुप भुवनेश्वर प्रस्तुत करेंगे। रविवार को अंतिम दिन शाम 6:30 बजे ओडिसा उत्सव में पद्मश्री उत्सव व घोड़ा नाच के साथ उडिय़ा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।