
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की फ्लाई बस सेवा को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से शीघ्र ही कई और शहरों के फ्लाई बसों की सेवा शुरू की जाएगी। केएसआरटीसी की नई फ्लाई बस सेवा के उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री एचएम रेवण्णा ने कहा कि शीघ्र ही मडिकेरी और सेलम के लिए फ्लाई बस चलेगी।
मैसूरु और दूसरे शहरों के लिए फ्लाई बस सेवा को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए मडिकेरी, सेलम, तिरुपति और कालीकट के लिए ऐसी सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इस उन्होंने सेलम के लिए दो और मडिकेरी के लिए एक फ्लाई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लक्जरी सुविधाओं से लैस
नई फ्लाई बस की कीमत १.१० करोड़ रुपए है। ४८ सीटों वाली इस वातानुकुलित बस में वाई-फाई, एलईडी पैनल्स, फ्लाइट का लाइट टाइम डिस्प्ले स्क्रीन, जीपीएस सिस्टम और बायो शौचालय हैं। इसमें केआईएएल से सेलम के लिए वस्तु एवं सेवा कर रहित प्रति व्यक्ति ८०० रुपए एवं मडिकेरी के लिए एक हजार रुपए है।
करवा रहे हैं सर्वे
उन्होंने कहा कि निगम फ्लाई बस सेवा के विस्तार के लिए केआईएएल पर यात्रियों से जानकारी ले रहा है और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर अन्य छोटे शहरों तक फ्लाई बसों का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि निगम प्रदेश के छोटे शहरों के लिए डायरेक्ट सेवाएं शुरू नहीं कर पाया तो प्रयास करेंगे कि फ्लाई बस के रूट में कुछ बदलाव कर उन्हें छोटे शहरों से होकर चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट आते हैं ऐसे में ये सेवाएं नागरिकों और निगम दोनों को फायदेमंद साबित होंगी। उन्होंने कहा फ्लाई बसों की सेवा की शुरुआत वर्ष-२०१४ से की गई थी और उसके बाद मात्र मैसूरु और कुंदापुर के बीच अब तक ३.९ लाख लोग सफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि निगम ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए टिकट के मूल्यों में १२.७० प्रतिशत की छूट भी की है।
Published on:
09 Jan 2018 05:40 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
