16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो अधिकारियों के घर और कार्यालय पर छापे

एसीबी की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
ACB

दो अधिकारियों के घर और कार्यालय पर छापे

बेंगलूरु. भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को दो सरकारी अधिकारियों के घर पर छापे मारकर कई करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का पता लगाया। एसीबी ने शुक्रवार को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआइएडीबी) के भूमि अधिग्रहण विभाग के मुख्य अधिकारी सीआर स्वामी के मल्लेश्वरम स्थित अपार्टमेंट के चौदहवें माले पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा। स्वामी ने पहले दरवाजा खोलने के लिए बहुत परेशान किया। एसीबी अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर घुसने की चेतावनी दी तो स्वामी ने सोने के आभूषण, नकदी और विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेजों क एक साड़ी में बांधकर पोटली बनाई और बाहर फेंक दिया।

छापे केे दौरान एसबीबी अधिकारियों ने चारों तरफ से घेर रखा था। अधिकारियों ने इस पोटली को कब्जे में ले लिया। पोटली में लगभग ढाई करोड़ रुपए थे। अधिकारियों ने मकान से लगभग पांच करोड़ रुपए जब्त किए हैं। एसीबी ने रेस कोर्स के खनिज भवन स्थित एआइएडीबी के कार्यालय समेत, स्वामी के मित्रों और रिश्तेदारों के निवास पर भी छापे मारे। छापे के दौरान बड़े प्रमाण में संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए।

एसीबी अधिकारियों ने बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के इंजीनियर एनजी गौड़़य्या के बसवेश्वर नगर स्थित निवास और कार्यालय पर छापा मारा। अधिकारियों ने गौडय्या के निवास और एक करीबी मित्र के निवास पर भी छापे मारे। गौडय्या के पास भी अधिक नकद राशि, सोने के आभूषण और कई संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए। छापे के दौरान गौडय्या के पास दो मकान, 8 भूखंड, 14 अपार्टमेंट होने की जानकारी मिली।

इसके अलावा 3 किलो सोने के आभूषण, 10 किलो चांदी के आभूषण, 3 कार, 3 दुपहिया वाहन, नकद 75 लाख रुपए, विभिन्न राष्ट्रीय बैंंकों के खातो मेंं 30 लाख और सास के घर से भी गौडय्या के 4.50 किलो सोने के आभूषण मिले। स्वामी के नाम 8 मकान, 10 भूखंड, विभन्न क्षेत्रो में 10 एकड़ कृषि भूमि, 1.6 किलो ग्राम के ोसने के आभूषण, 3 कार, नकद 4.52 करोड़ रुपए का पता चला है। दोनों अधिकारियों के नाम विभिन्न बैंकों में फर्जी नामों के खाते और लॉकर भी है। न्यायालय से अनुमति लेकर लॉकरों को खोला जाएगा।