बेंगलूरु. तटीय कर्नाटक क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय पारम्परिक खेल भैसों की दौड़ कम्बाला का पहली बार बेंगलूरु में आयोजन हुआ। इस दौरान सांसद तेजस्वी सूर्या, अभिनेता उपेंद्र और रक्षित शेट्टी के साथ ही आम लोग भी पैलेस मैदान में आयोजित रोमांचक मुकाबले को देखने पहुंचे। शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में भैंसों के लगभग 175 जोड़ों ने हिस्सा लिया।