6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने सुनाई कैंसर पर जीत की कहानी

तेरापंथ महिला मंडल, राजाजीनगर का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
rajajinagar1.jpg

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, राजाजीनगर के तत्वावधान में शोभा अपार्टमेंट में कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष उषा चौधरी ने स्वागत किया और कैंसर जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी। कैंसर जैसी जटिल बीमारी से लड़कर अपनी जीत की कहानी बयां करने के लिए ज्योति विजय कुमार एवं सपना गुलगुलिया ने अपने अनुभव साझा किए । ज्योति ने बताया कि कैसे हिम्मत नहीं हारते हुए वह इस जटिल बीमारी को हराकर हीरो के रूप में विजयी रही। जटिल बीमारी से लड़ने में मनोबल सबसे महत्वपूर्ण होता है। सपना गुलगुलिया ने बताया कि अपनी दृढ़ शक्ति से आज सामान्य जीवन जी रही है और इस लड़ाई में उनके पूरे परिवार ने पूरा सहयोग दिया ।

संगोष्ठी में चेतना वेदमुथा, मंत्री लता नवलखा, सह मंत्री सुरेखा श्रीश्रीमाल, प्रचार-प्रसार मंत्री सपना गन्ना, संगठन मंत्री रंजीता बोथरा एवं कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित थीं। स्नेहा चोरडिया एवं सूरज बाफना का विषेश सहयोग रहा।