24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में करीब 4 लाख ‘PM आवास’ स्वीकृत, इस जिले को सर्वाधिक घर; CM भजनलाल का गृह क्षेत्र पिछड़ा

वित्तीय वर्ष में राजस्थान को 5 लाख 4712 आवास के लक्ष्य की तुलना में 4 लाख 97 हजार 778 आवास स्वीकृत हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Apr 2025, 10:05 AM IST

PM आवास योजना में भुगतान में धांधली का आरोप, नागरिकों की शिकायत...(photo-patrika)

PM आवास योजना में भुगतान में धांधली का आरोप, नागरिकों की शिकायत...(photo-patrika)

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की आवास स्वीकृति प्रक्रिया में बांसवाड़ा अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 5 लाख 4712 आवास के लक्ष्य की तुलना में 4 लाख 97 हजार 778 आवास स्वीकृत हुए हैं। अधिकांश लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भी जमा करा दी गई।

बांसवाड़ा जिले ने आवंटित लक्ष्य 38 हजार 843 की तुलना में 38 हजार 679 आवास स्वीकृत किए। अब केवल 164 आवास स्वीकृति ही बकाया है।

ये जिले सबसे आगे

पीएम आवास योजना अभी भी 48 जिलों के अनुसार चल रही है। पाली, डीग, भरतपुर और दूदू ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। कोटा में 2470 आवास स्वीकृत ही नहीं हो पाए।

बांसवाड़ा इसलिए आया अव्वल

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम बना मॉनीटरिंग की गई। खुद भी कई लाभार्थियों से बात की। कंट्रोल रूम से रिपोर्ट लेकर समय-समय पर प्रगति व बाधाएं देखी। ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक सतत निगाह रखी गई।

वित्तीय वर्ष के बीच में ही लक्ष्य 18 हजार 38 हजार कर दिया था। अब केवल 164 ही मंजूरियां ही शेष हैं। ये तकनीकी या फिर किसी अन्य कारण से अटके हैं। स्वीकृत आवास प्रदेश में सबसे अधिक हैं।- गोपाललालस्वर्णकार, सीईओ, जिला परिषद, बांसवाड़ा

यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्थानीय निकायों के नाम जल्द होगी सरकारी भूमि, सरकार ने जारी किए आदेश

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग