24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में स्थानीय निकायों के नाम जल्द होगी सरकारी भूमि, सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान सरकार ने सरकारी भूमि संबंधित नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यासों के नाम दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Apr 2025, 9:34 AM IST

cm bhajanlal sharma

राजस्थान में कई राजस्व ग्राम नगरीय क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकारी भूमि संबंधित नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यासों के नाम दर्ज नहीं हुई है। सरकार ने इन सरकारी भूमि को संबंधित निकाय के नाम दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही यह भी तय कर दिया है कि इन भूमि का भू-रूपांतरण कौन करेगा।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने इसे लेकर पालना करने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरणों में शामिल होने के बाद भी जमीन का नामांतरण उनके नाम नहीं खुला। इससे उस एरिया के डवलपमेंट पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। भूरूपांतरण नहीं होने के कारण कई तरह की सुविधाएं विकसित नहीं हो पा रही है।

बता दें कि सरकार ने शहरी निकायों का भी पुनर्गठन कर दिया है। नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की सीमाओं में बदलाव हो चुका है। विभाग ने लोगों से आपत्तियां मांगी है। जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो की जगह एक नगर निगम कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : REET पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, आरोपी की संपत्ति पर लगाया नोटिस; जमीन पर किया कब्जा