
बांसवाड़ा : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण, मुकरने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बांसवाड़ा. शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वारदात को लेकर 17 वर्षीया पीडि़ता ने खुद शनिवार शाम को थाने आकर में रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में पीडि़ता ने बताया कि एक युवक से उसकी सगाई की बात हुई। तीन साल से दोनों के परिवारों में संपर्क-संवाद रहा। युवक उसे जब-तब बाइक पर घुमाने ले जाता रहा और उनमें रिश्ता भी बन गया। इसे बाद 30 सितंबर को अचानक आकर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने धोखे से ले जाकर यौन शोषण करने आरोप लगाया। प्रकरण में सीआई ने बताया कि रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया है। पीडि़ता नाबालिग है, लेकिन आयु को लेकर अभी साक्ष्य लेने बाकी हैं। मामले में तहकीकात पूरी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
एक और मामले में मेडिकल, सीओ कर रहे जांच
इसके अलावा एक और नाबालिग को बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में डीएसपी की जांच जारी है। तीन दिन पहले दर्ज इस केस में आरोप है कि मवेशी चराते समय गांव का ही एक युवक उसे धोखे से घर ले गया, जहां परिजनों की मदद से दो दिन तक बंधक बनाकर रखते उसने बलात्कार किया। वारदात करीब एक माह पुरानी बताई गई। इसे लेकर परिवाद पेश करने पर पुलिस अधीक्षक ने केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। अनुपालना में बलात्कार और उसमें सहयोग करने पर आरोपी और उसके चार परिजनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस पीडि़ता का भी रविवार को मेडिकल कराया गया।
Published on:
05 Oct 2020 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
