13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : रेडिमेड गारमेंट्स के गोदाम में लगी आग, पांच घंटे में 12 गाड़ी फायर कर पाया काबू, लाखों का माल जला

Fire In Shop, Banswara Latest Hindi News : सिंधी कॉलोनी में दोपहर में शॉर्ट सर्किट से हादसा

3 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : रेडिमेड गारमेंट्स के गोदाम में लगी आग, पांच घंटे में 12 गाड़ी फायर कर पाया काबू, लाखों का माल जला

बांसवाड़ा : रेडिमेड गारमेंट्स के गोदाम में लगी आग, पांच घंटे में 12 गाड़ी फायर कर पाया काबू, लाखों का माल जला

बांसवाड़ा. शहर के सिंधी कॉलोनी में रेडिमेड गारमेंट की एक बहुमंजिला दुकान से सटे गोदाम में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का माल स्वाह हो गया। घटना की जानकारी पर नगर परिषद की गाडिय़ां दौड़ी। घंटों तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वाकया दोपहर में रेडिमेड स्कूली यूनिफार्म उपलब्ध कराने वाली फर्म टिप-टॉप के भीतरी हिस्से में हुआ। फर्म के मालिक सुनील कालरा के अनुसार वे ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के आगे के हिस्से में अपने सहयोगियों के साथ कामकाज में व्यस्त थे। तभी अंदर की तरफ हॉल से अचानक धुआं उठता देखा तो दौड़े। भीतर जाने पर पता चला कि आग लग गई है। आग फैलने और धुएं के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना पर कुछ देर में नगर परिषद से दमकल दल मौके पर पहुंचा। इस बीच, कोतवाली से पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा, वहीं आसपड़ोस के लोग भी मदद के लिए जुटे। तब तक भीतर ही भीतर आग फैल चुकी थी। यहां यूनिफॉर्म, ऊनी कपड़े, जिंस, शर्ट सहित अन्य गारमेंट की बड़ी रेंज भरी पड़ी थी, जो आग की लपटों से घिर गईं। काफी देर तक सामूहिक प्रयासों के बाद भी आग बढ़ती चली गई। इसके चलते नगर परिषद की एक दर्जन दमकल गाडिय़ां एक के बाद एक पहुंची। पीछे की तरफ से तोडफ़ोड़ कर काफी प्रयासों के बाद शाम करीब पौने पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद बचा-खुचा माल निकालने का क्रम रात तक चला।

खिड़की-दीवार तोड़कर बनाया रास्ता
घटनाक्रम के बाद नगर परिषद के फायर ऑफिसर रमेश पाटीदार ने बताया कि फर्म की दुकान से अंदर से जुड़ा हॉल है, जिसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसका एक ही गेट पीछे की तरफ था। आग तेजी से फैलने से उसका धुआं आगे शीशे की दुकान से निकला। दोनों तरफ से गाडिय़ां लगाकर फायर किए गए, लेकिन अंदर तक पानी की पहुंच संभव नहीं हुई। इस बीच, पड़ोस के भवन तक आग पहुंचने का खतरा भी था। ऐसे में दीवार और खिड़की तोड़कर रास्ता बनाते हुए तीन तरफ से फायर किए गए। तब तक अंदर रेकों पर ऊपर तक भरे कपड़े और अन्य सामान फूंक चुका था। गली में भी आया संकट, बैंड हो गया मॉनीटरयहां नगर परिषद की गाडिय़ों को पीछे गली में घुसने में भी दिक्कत आई। मार्ग में अवरोध के चलते एक गाड़ी का ऊपर का मॉनीटर बैंड हो गया। ऐसे में जेसीबी लगाकर मार्ग से अवरोध हटाने के बाद पहुंच संभव हुई। ऐसे में समय और श्रम जाया हुआ ही, आग पर काबू पाने में भी देरी हुई। दमकल दल में शामिल परवेज खान, मुकुंद पंड्या, जनित जोशी, लोकेश मीणा, दीपक रावल आदि को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

....तो टल सकता था बड़ा नुकसान
मुआयने के बाद पता चला कि यहां दुकान में छोटे फायर इंस्टिग्यूशर भी एक-दो ही थे। उनका समय रहते इस्तेमाल से आग पर बड़ा नुकसान टल सकता था, लेकिन यह मुमकिन ही नहीं हुआ। आग लगने के बड़े घटनाक्रम पर उदयपुर से आए चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास भी मौके पर पहुंचे। मुआयने के बाद व्यास ने बताया कि फर्म की दुकान के साथ पुराने जर्जर भवन गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अंदर मंदिर भी है। पूछताछ से पता चला कि अंदर से बैटरी फटने की आवाज आई। फिर स्पार्किंग के बाद आग लगी। तब तोडफ़ोड़ कर घुसना पड़ा।एक कार्मिक जख्मी, भेजा अस्पतालअग्रिशमन और बचाव अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम के साथी दीपक रावल चोटिल भी हो गए। चीफ फायर ऑफिसर व्यास के अनुसार उन्हें शीशे से दाएं हाथ में चोट आने पर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

मोहल्ले के लोग भी मदद में जुटे
आग लगने की सूचना पर आस-पड़ोस के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। लोग ने गोदाम से सामान निकालने, खिड़की तोडऩे सहित अन्य कार्य में जुटे रहे। अचानक आग लगने की घटना से दुकान मालिक एवं परिवार के सदस्य भी रो पड़े। परिजनों व मित्रों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग