13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति और साली ने मिलकर महिला का गला घोंटा, फिर आधी रात में बाइक पर शव ले जाकर माही नदी में फेंका

Banswara Crime News : पिछले दिनों गेमन पुल के पास मिला था सहायिका का शव, हत्या के आरोप में पति व साली गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
पति और साली ने मिलकर महिला का गला घोंटा, फिर आधी रात में बाइक पर शव ले जाकर माही नदी में फेंका

पति और साली ने मिलकर महिला का गला घोंटा, फिर आधी रात में बाइक पर शव ले जाकर माही नदी में फेंका

बांसवाड़ा. आंबापुरा क्षेत्र में पिछले दिनों गेमन पुल के पास पानी में मिला आंगनवाड़ी सहायिका का शव हत्या के बाद फेंका गया था। मृतका के पति ने ही अपनी साली के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसे मारा और फिर शव बाइक पर डालकर गेमन ले जाकर पुल से फेंक दिया था। आंबापुरा पुलिस ने यह खुलासा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शुक्रवार को किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि 29 अगस्त को माही बेक वाटर में गेमन पुल से आगे पानी में शव तैरता मिला। इसकी शिनाख्त दूसरे दिन शिनाख्त पड़ोली गोवद्र्धन निवासी सोना पत्नी शंकरलाल डोडियार के रूप में हुई। प्रकरण में मृतका के पिता रामोर वड़ली निवासी शंकरलाल पुत्र धारजी निनामा ने अपने भाणेज से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर हत्या का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दी थी। इस पर एसपी कावेंद्रसिंह सागर के निर्देशन में थाने की टीम गठित कर जांच की गई। इस दौरान मेडिकल बोर्ड से प्राप्त पोस्टमार्टम से सोना की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से होने की पुष्टि हई।

इस पर संदिग्ध आरोपियों मृतका के पति शंकरलाल डोडियार और छोटी बहन केसर को डिटेन किया गया। पूछताछ के दौरान इन्होंने वारदात कबूल की, तो दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। जांच दल में पाड़ला चौकी प्रभारी रवि थापा, कांस्टेबल पुष्पेंद्रसिंह, पवनकुमार, किरणकुमार, ईश्वरसिंह और महिला कांस्टेबल भगवती शामिल थे। गौरतलब है कि मृतका महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन आंगनवाड़ी में सहायिका थी।

आए दिन झगड़े पर खफा होकर मारा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि सोना की रजामंदी से शंकर ने अपनी साली केसर से नातरा किया, लेकिन अपने यहां लाने के बाद से आएदिन दोनों में झगड़े होने लगे। फिर केसर गर्भवती हुई तो सोना के झगड़े और बढ़ गए, तो तंग आकर दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की ठानी। इसके बाद घटना के दिन किराए की दुकान से पड़ोली गोवद्र्धन में घर जाते समय चौधरी फार्म हाउस के पास दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर सोना की हत्या कर दी। फिर रात दस बजे बाइक पर डालकर उसे गेमन पुल ले गए और पानी में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी शंकर के घर से बरामद की।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग