18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान : बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 3500 रुपए रिश्वत लेते लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

Taking Bribe In Rajasthan : धामनिया जीएसएस पर की साढ़े तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान : बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 3500 रुपए रिश्वत लेते लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान : बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 3500 रुपए रिश्वत लेते लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

बांसवाड़ा. भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा के दल ने मंगलवार दोपहर विद्युत कनेक्शन के नाम पर 3500 रुपए की रिश्वत लेते अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक तकनीकी सहायक (लाइनमैन) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ट्रेप की कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह के नेतृत्व में धामनिया स्थित जीएसएस पर की गई। एएसपी माधोसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़वी के खोरापाड़ा बड़वी निवासी शांतिलाल पुत्र छगनलाल मईड़ा एवं सुखलाल पुत्र भाणजी डिंडोर ने गत 19 जून को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विद्युत निगम के सहायक अभियंता द्वितीय के अधीन कार्यरत तकनीकी सहायक बाबूलाल पुत्र शंकरलाल चरपोटा निवासी झरी से गांव के 12 बीपीएल परिवारों के यहां विद्युत कनेक्शन के लिए संपर्क किया। आरोपी बाबूलाल ने प्रति कनेक्शन दो-दो हजार रुपए मांगे। शिकायत का एसीबी ने उसी दिन सत्यापन किया और मंगलवार को बाबूलाल को ट्रेप किया।

पहले ले चुका 19 हजार 900 रुपए
उन्होंने बताया कि आरोपी बाबूलाल संबंधित परिवारों से पहले कुल 19 हजार 900 रुपए ले चुका था। शिकायत के दिन ही पांच सौ रुपए सत्यापन के दौरान लिए। शेष रही राशि के लिए उसने परिवादियों को धामनिया जीएसएस बुलाया। वहां उसने साढ़े तीन हजार रुपए ले लिए। इशारा पाकर एसीबी की टीम ने उसे मौके पर धरदबोचा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग