2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : बाबा साहब को किया नमन, शहर में निकाली महामानव रैली

अंबेडकर जयंती पर जिलेभर में हुए विभिन्न आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 14 Apr 2018, 12:58 PM IST

banswara

बांसवाड़ा. संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकऱ जयन्ती शनिवार को जिलेभर में समारोह पूर्वक मनाई। इस अवसर पर डा भीमराव अम्बेडर जयंती समारोह समिति की ओर से कुशलबाग मैदान से महामानव रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। वहीं सुबह 7 बजे से विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जिला प्रशासन की ओर से अम्बेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि छात्रावासों द्वारा प्रात: 7:30 बजे प्रभात फेरी निकाली। इसके उपरांत प्रात: 8 बजे अंबेडकर सर्कल चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अंबेडकर भवन का शिलान्यास
बांसवाड़ा. नगर परिषद की ओर से जिला मुख्यालय पर बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार सुबह नौ बजे किया। आयुक्त बीआर सैनी ने बताया कि कुशलबाग मैदान में श्यामाप्रसाद मुखर्जी रंगमंच के पास अंबेडकर भवन का शिलान्यास राज्यमंत्री धनसिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि किया। अध्यक्षता सभापति मंजूबाला पुरोहित करेंगी और विशिष्ट अतिथि सांसद मानशंकर निनामा ने की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आंबेडकर भवन बनवाए जा रहे हैंं।

‘अंंबेडकर आधुनिक भारत के समाज सुधारक’
बांसवाड़ा. संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती राजकीय और निजी विद्यालयों में मनाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। वहीं सेवाभारती की ओर से शहर की विभिन्न बस्तियों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। सेवाभारती के प्रवक्ता दिलीप पाठक ने बताया कि खांदू कॉलोनी यादव बस्ती में जयंतीलाल भट्ट, श्रीराम कॉलोनी तीरगर बस्ती में सूरज पाटीदार, अंबामाता बस्ती में मनोज शर्मा, बाबा बस्ती में योगेश पाठक, बांसफोड़ बस्ती में रमेश ब्रजवासी, कल्याण कॉलोनी में कमल पाठक की उपस्थिति में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के जीवन और आदर्शों की जानकारी दी। उन्हें आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक निरूपित किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास के लिए सामाजिक समरूपता आवश्यक है।

समाज को तोडऩे वाली ताकतों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर कृष्णचंद्र चौबीसा, कमलकांत शुक्ला, महेंद्र यादव, ईश्वरलाल पटेल, राजेश यादव, दिलीप यादव, सूरज तीरगर, गिरीश बांसफोड़ आदि मौजूद थे। इधर, भारतीय विद्या मंदिर संस्थान में आंबेडकर जयन्ती मनाई। अध्यक्षता सचिव निर्मला चेलावत ने की। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञ डा. केके त्रिवेदी, डा. गुलाबधर द्विवेदी, विशाल उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। संचालन पूजा जोशी ने किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गारिया प्रथम में उप सरपंच नाहरसिंह के मुख्य आतिथ्य और संस्थाप्रधान मणिलाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डा. आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। यादव ने डा. आंबेडकर की जीवन के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन पूंजी निनामा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़