13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका वागड़ महोत्सव : जागरूकता रैली से दिया पैगाम, स्वास्थ्य का रखना ध्यान

Foundation Day Of Rajasthan Patrika Banswara Edition : स्वास्थ्य व अंग उपकरण चिन्ह्ीकरण शिविर आज

2 min read
Google source verification
पत्रिका वागड़ महोत्सव : जागरूकता रैली से दिया पैगाम, स्वास्थ्य का रखना ध्यान

पत्रिका वागड़ महोत्सव : जागरूकता रैली से दिया पैगाम, स्वास्थ्य का रखना ध्यान

बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका के बांसवाड़ा संस्करण के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पत्रिका वागड़ महोत्सव के तहत शनिवार को कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई। स्काउट गाइड के तत्वावधान में सुबह अंबेडकर सर्कल से निकाली गई साइकिल रैली को नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, कृषि अनुसंधान केंद्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकडिय़ा, आंबापुरा तहसीलदार दिशा गांधी, पार्षद देवबाला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली गाइडर शबनम शेख के नेतृत्व में नूतन विद्यालय के स्काउट, एनसीसी छात्र तथा रोवर्स रेंजर्स में भाविक सुथार, हेमंत यादव, हर्षित यादव आदि के साथ मोहन कॉलोनी चौराहा, अस्पताल सर्कल, कुशलबाग मैदान, कस्टम चौराहा, प्रताप सर्कल होते हुए डायलाब पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को मास्क नियमित पहनने सहित साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को लेकर जागरूक किया गया। रैली में खांदू कॉलोनी हॉकर राजेश भावसार ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पत्रिका के गांधी ब्रदर्स एजेंसी के भारत भूषण गांधी के अलावा शहर के कई हॉकर्स भी शामिल हुए। इस अवसर पर रौनक यादव, उमेश प्रजापत, वैशाली कलाल, स्नेहा, फाल्गुनी, बजरंग, ऋतिक आदि मौजूद रहे। संचालन मार्केटिंग प्रभारी जितेंद्र सोनी ने किया।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 8 बजे से
पत्रिका स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उपभोक्ता अधिकार संगठन बांसवाड़ा की महिला शाखा की ओर से रविवार को बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर त्रिपुरा फाउण्डेशन पर सुबह आठ बजे से आयोजित होगा। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं के ह्म्ीमोग्लोबीन एवं ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर का समय सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक का रहेगा। महिलाओं को डॉ. नलिनी पंकज की निशुल्क परामर्श सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर उपभोक्ता अधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष राजश्री गांधी भी उपस्थित रहेंगी।

11 बजे से अंग उपकरण चिन्हीकरण
इधर, विभिन्न हादसों में हाथ-पैर खो चुके विशेष योग्यजनों के लिए सुबह 11 बजे से आश्रय सेवा संस्थान के तत्वावधान में कालिका माता क्षेत्र में स्थित मां उमा निराश्रित बालिका गृह में अंग उपकरण चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। नरोत्तम पंड्या ने बताया कि शिविर में विशेष योग्यजनों को उपकरण मुहैया कराने के लिए नाप लिया जाएगा। आगामी दिनों में उन्हें उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग