19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : ‘शांति के लिए अपनाएं अहिंसा का मार्ग’

शहर की बाहुबली कॉलोनी स्थित मांगलिक भवन में धर्मसभा
less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : 'शांति के लिए अपनाएं अहिंसा का मार्ग'

बांसवाड़ा : 'शांति के लिए अपनाएं अहिंसा का मार्ग'

बांसवाड़ा. आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा का महत्व बताया है। जिस दिन अहिंसा नहीं रहेगी, आदमी स्वयं आदमखोर हो जाएगा। हमें अहिंसा का मार्ग पुन: अपनाना होगा। एक-दूसरे के प्रति भाईचारा और विश्वास जीतना होगा। तभी विश्व व देश में शांति होगी। इसके लिए महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण आवश्यक है।
बाहुबली कॉलोनी स्थित मांगलिक भवन में सोमवार को आर्यिका ने कहा कि आज इंसान भगवान से भी नहीं डर रहा है और ऐसे कई कार्य कर लेता है, जिसका दुष्परिणाम सभी को भुगतना पड़ता है। यदि शांति स्थापित करनी है तो भगवान महावीर द्वारा बताए अहिंसा के मार्ग पर सभी को चलना होगा। आज शास्त्र और आगम की बात मानने वाले कम रह गए हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के उपजने से पाखंड बढ़ रहा है। अपराधों में वृद्धि हो रही है। रक्षक स्वयं भक्षक बन रहे हैं। लोग अपने वचन का पालन नहीं कर रहे हैं। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि सोमवार शाम को आरती व स्वाध्याय के बाद नन्हें बच्चों ने धार्मिक नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग