21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Banswara Crime : बेटी की हत्या के बाद अब पिता का शव पेड़ से लटका मिला, FSL टीम ने मौके से जुटाए सबूत

Banswara Crime : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के पाडला गांव में पांच दिन पहले खेत में बेटी का शव मिलने के बाद मंगलवार को उसके पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस के बाद पूरा गांव स्तब्ध है।
2 min read
Google source verification
Banswara Crime Now father body was found hanging from tree nephew suspected murder

Banswara Crime : फाइल फोटो पत्रिका

Banswara Crime : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के पाडला गांव में पांच दिन पहले खेत में बेटी का शव मिलने के बाद मंगलवार को उसके पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस दोहरी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आल्या (55 वर्ष) पुत्र हडीया निवासी पाडला के रूप में हुई। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार को आल्या की बेटी रितिका का शव खेतों में खाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आल्या की 6 बेटियां हैं। रितिका सबसे छोटी बेटी थी। बेटी की मौत के गम और पुलिस जांच के बीच अब पिता का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। आल्या का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा

कुशलगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि बेटी रितिका का शव मिलने के मामले में 4 दिन पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों का कहना है कि, रितिका सुबह करीब 9 बजे खेत गई थी। शाम करीब 5 बजे उसका शव खाट पर पड़ा मिला। उसके गले में रुमाल बंधा था। गले पर नाखून के निशान थे। इसी आधार पर हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर माना सुसाइड

इसके 4 दिन बाद पिता का शव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भतीजे का आरोप है कि आल्या को बेटी की हत्या के मामले में कोई सुराग मिला था। इस जानकारी के बाद उनकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर सुसाइड माना है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।