
मृतक फाइल फोटो: पत्रिका
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के डॉ दंपती की मौत के छठे दिन गुजरात प्रशासन ने परिजनों को पांचों मृतकों के शव सुपुर्द कर दिए। मृतक के परिजन कुलदीप भट्ट ने बताया कि एक शव की पहचान सोमवार को हो गई थी व शेष चार शव की शिनाख्त बुधवार को हुई।
कागजी कार्यवाही के बाद गुजरात प्रशासन ने शव हमें सुपुर्द कर दिए। गौरतलब है कि अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के जोशी परिवार के प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी कौमी व्यास समेत उनके तीनों बच्चें प्रद्युत, मिराया और नकुल की मौत हो गई थी।
बांसवाड़ा के डॉ. प्रतीक जोशी उनकी पत्नी डॉ. कौमी व्यास एवं उनके परिवार के शवों की पहचान होने के बाद बांसवाड़ा से गए दोनों परिवार एवं अहमदाबाद में निवासरत परिजनों की मौजूदगी में सभी मृतकों के शवों का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया।
उनके परिवार के कुलदीप भट्ट ने बताया कि डॉॅ. जोशी एवं उनके परिवार के पांचों सदस्यों के शवों की डीएनए टेस्ट के आधार पर पहचान होने के बाद गुजरात प्रशासन की ओर से शव परिवारजन को सुपुर्द किए गए, तो वहीं अहमदाबाद परिजनों की मौजूदगी में देर रात सभी शवों का दाह संस्कार करवा दिया गया।
Updated on:
19 Jun 2025, 1:07 PM IST
Published on:
18 Jun 2025, 1:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.