22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: राजस्थान में फर्जी डिग्री पर बड़ा एक्शन, 18 PTI बर्खास्त, ऐसे हुआ था खुलासा

PTI Recruitment 2022 Rajasthan : एसओजी की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने बांसवाड़ा जिले में एक साथ 18 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जांच अभी जारी है तथा और भी नाम सामने आ सकते हैं।

2 min read
Google source verification

Photo: AI generated

बांसवाड़ा। पेपर लीक, डमी केंडिडेंट और फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी हथियाने के मामले में 2025 में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ओर से शुरू हुई जांच के बाद शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ी कार्रवाई हुई। एसओजी की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने बांसवाड़ा जिले में एक साथ 18 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जांच अभी जारी है तथा और भी नाम सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि एसओजी की ओर से की गई जांच के बाद अगस्त 2025 से इन अभ्यर्थियों के नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के आदेशों पर रोक लगा दी थी।

यों हुआ था खुलासा

जुलाई 2025 में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 में बीपीएड डिग्रियों के एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसमें बताया था कि चयनित 203 में से 202 अभ्यर्थियों ने शिकोहाबाद (उत्तरप्रदेश) की जेएस विश्वविद्यालय से बीपीएड की कथित फर्जी अंकतालिकाएं लगाकर नियुक्ति पाई। इसमें केवल एक ही अभ्यर्थी की डिग्री ही वैध पाई गई। इस पर एसओजी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

इस फर्जीवाड़े का खुलासा जेएस विश्वविद्यालय के सर्वर से डाउनलोड किए गए डाटा से हुआ था। 2022 के पहले 2018 में भी शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती हुई थी। इसमें भी प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी नामजद हुए थे। इसके बाद उनके शैक्षिक प्रशैक्षिक दस्तावेजों में गड़बडियां मिलने पर उनको सेवा से बेदखल करने की कार्रवाई हो चुकी है। पर, उन्होंने न्यायालय से स्टे ले रखा है।

इनकी सेवाएं समाप्त

जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जयेश पाटीदार भानो का पारडा, लक्ष्मण पाटीदार ईटाला, देवेंग सिंह यूपीएस राजपुरा, विनोद पाटीदार बारीगामा, प्रवीणकुमार सिंगपुरा, सुनीलकुमार पाटीदार, सरेडी छोटी, कमलेश पाटीदार कडदा, जिगर पाटीदार जीवखूंटा, लक्ष्य पाटीदार टामटिया आनन्दपुरी, अंकित पाटीदार सालिया, भीमसिंह यूपीएएस गोडा, दिलीप पाटीदार खेडा वडली पाडा, अक्षय गुर्जर, मियासा, ईश्वरलाल पाटीदार करणपुर, यश जोशी डूंगरिया, जगदीश चन्द्र पाटीदार मैंयावत, रोनक कलाल यूपीएस सोडाला दुदा एवं लविशकुमार पाटीदार नवापाडा के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए हैं।

फ्लैश बैक

विज्ञप्ति जारी: 16 जून 2022
आवेदन मांगे गए: 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक
परीक्षा तिथि: 22 सितंबर 2022
परिणाम घोषित 21 अक्टूबर 2022
दस्तावेज सत्यापन शिड्यूल जारी 16 नवंबर 2022
दस्तावेज सत्यापन 2 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022
2018 की भर्ती में भी हुई थी गड़बड़ी