
Good News...बांसवाड़ा : समाईमाता में वन विभाग बनाएगा जैव विविधता उद्यान, एक करोड़ के प्रस्ताव
बांसवाड़ा. शहर के भण्डारिया क्षेत्र से सटे समाईमाता वन क्षेत्र में जैव विविधता उद्यान के लिए वन विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। एक करोड़ की लागत से समाई माता की पहाड़ी और आसपास के वन व अन्य क्षेत्र के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। समाईमाता शहर से पूर्वी क्षेत्र में समाईपुरा के समीप है। जैव विविधता उद्यान के लिए पहाड़ी पर पुराने महल के खण्डहर के सामने स्थान प्रस्तावित है। समाईमाता मंदिर के समीप भण्डारिया हनुमान मंदिर, भापोर व समाईपुरा का जंगल और कागदी पिकअप वियर होने से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया की पहल पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के सहयोग से समाईमाता को पर्यटन व जैव विविधता की दृष्टि से विकसित करने के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। वन संपदा का संरक्षण प्रस्ताव में समाईमाता वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के संरक्षण को लेकर कदम उठाए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण से अवैध कटाई की रोकथाम संभव होगी। पौधों की ग्रोथ व गुणवत्ता को बढ़ाने के कार्य भी किए जाएंगे। औषधीय महत्व के पौधे भी लगाए जाएंगे। पर्यावरण के प्रति जागरूकता, क्षेत्रवासियों को औषधीय महत्व की वनस्पति की जानकारी देने के साथ ही जल संरक्षण की विधि समझाई जाएगी। ये कार्य प्रस्तावितकार्ययोजना में समाईपुरा व वन क्षेत्र के बीच पक्की पत्थर की दीवार बनाई जाएगी, ताकि वन क्षेत्र में वनस्पतियों और वन्य जीवों की सुरक्षा हो सके। दीवार बनने और अग्निरोधी पथ के निर्माण से दावानल की स्थिति में आग को फैलने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त व्यू प्वॉइंट, नालों में पक्के चैकडेम, जल व मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने व कुएं का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा, ताकि वन्यजीवों को पेयजल सुलभ हो सके। धावड़ा, सागवान, तेंदू पत्ता और अन्य प्रजातियों के पौधों के पुनर्जनन की संभावना अधिक है। ऐसे में इसमें बाधा पहुंचाने वाली लेंटेना की झाडिय़ों को हटाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित खर्च 50.07 लाख आरंभिक कार्य व पौधरोपण 22.74 लाख चारदीवारी निर्माण 04.64 लाख रिटेनिंग वॉल निर्माण 07.96 लाख पक्के चैकडेम निर्माण 01.70 लाख सीसी इंटरलॉकिंग ब्लॉक 11.30 लाख दो व्यू प्वाइंट निर्माण 01.59 लाख आकस्मिक जरूरत समाईमाता : एक नजर 01 किमी नगर की सीमा से दूर 04 किमी लंबा वन भ्रमण पथ 830.71 हैक्टेयर वनक्षेत्र इनका कहना है... उप वन संरक्षक, बांसवाड़ा सुगनाराम जाट का कहना है कि समाईमाता में जैव विविधता उद्यान के प्रस्ताव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को भिजवाए हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निविदा प्रक्रिया से प्रस्तावित कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा। इससे यह क्षेत्र पर्यटन व वन संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
Published on:
29 Nov 2019 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
