बांसवाड़ा। जिले में बीते 24 घंटे से तेज बारिश का दौर थम गया। सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतर इलाकों में दिनभर मौसम शुष्क रहा। इस बीच बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 77 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश सल्लोपाट में दर्ज हुई, जबकि लोहारिया में 2 इंच बारिश मापी गई। अन्य इलाकों में बांसवाड़ा व केसरपुरा में 24-24 मिमी, दानपुर 15, घाटोल व जगपुरा 47-47, भूंगड़ा 25, गढ़ी 23, अरथूना 27, बागीदौरा 31, शेरगढ़ 58, कुशलगढ़ 9 और सज्जनगढ़ में 15 मिमी वर्षा हुई।