27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा में हर ‘आम आज खास’ : प्रदेश के पहले मेंगो फेस्टिवल का आगाज, लोग ले सकेंगे 46 तरह की प्रजातियों का स्वाद

फेस्टिवल में लोगों की रूचि को देखते हुए खास तौर पर उन्नत किस्म के आमों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा में हर ‘आम आज खास’ : प्रदेश के पहले मेंगो फेस्टिवल का आगाज, लोग ले सकेंगे 46 तरह की प्रजातियों का स्वाद

बांसवाड़ा. फलों के राजा आम की बांसवाड़ा में पाई जाने वाली 46 प्रजातियों से देश-दुनिया को रूबरू कराने के लिए राजस्थान का पहला मेंगो फेस्टिवल कुशलबाग मैदान में शुक्रवार से शुरू होगा। 9 जून तक चलने वाले फेस्टिवल में जिला प्रशासन, कृषि अनुसंधान केन्द्र तथा बांसवाड़ा पर्यटन उन्नयन समिति के तत्वावधान में लोगों को आम से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि फेस्टिवल का शुभारंभ शाम 6 बजे राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।

46 प्रजातियों की प्रदर्शनी
फेस्टिवल में 13 स्टॉल्स पर आम की विविध 46 प्रजातियों की प्रदर्शनी लगेगी। वहीं 8 पर आम के उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाएगा। एक स्टॉल तकनीकी परामर्श केन्द्र के रूप में स्थापित होगी, जिसमें कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे व आम के संबंध में जनसामान्य की शंकाओं का समाधान करेंगे। फेस्टिवल में लोगों की रूचि को देखते हुए खास तौर पर उन्नत किस्म के आमों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। 12 स्टाल्स पर नीलम, लंगड़ा, केसर, जंबो केसर गुजरात, आम्रपाली, दशहरी, राजभोग, तोतापुरी, बंगलौरा, चौसा, बजरंग, बारामासी आदि प्रजातियों के आम 60 रुपए किलो की दर से उपलब्ध रहेंगे।

बांसवाड़ा : कुशलबाग मैदान के पास अचानक मच गई अफरा-तफरी, जाम लगा तो ट्रक में भरकर उठा ले गए वाहन और...

आम के कई उत्पाद मिलेंगे
फेस्टिवल में 8 स्टाल्स आम के विविध उत्पादों की लगाई जा रही है। इसमें बांसवाड़ा में तैयार होने वाले आमपाक, आम के पापड़, मीठे व तीखे अचार व आम पना उपलब्ध होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. एचएल बुगालिया के निर्देशन में स्थापित हो रहे स्टाल पर आम पना, केरी पुदिना शर्बत, अमचुर पाउडर, केरी मुरब्बा, आम का मीठा अचार, केरी जेम, केरी लोंजी तथा केरी पुदिना केण्डी मिलेगा। इधर, मेंगो फेस्टिवल के लिए जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा के निर्देशन में विशेष रूप से फोल्डर प्रकाशित किया गया है। ब्लॉग में फेस्टिवल संबंधित तमाम प्रकार की जानकारियों को आईटी एक्सपर्ट भंवरलाल गर्ग अपडेट करेंगे।

इन प्रजातियों का आकर्षण होगा
फेस्टिवल में आम प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाने के लिए कृषि अनुसंधान केन्द्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकडिय़ा के निर्देशन में तैयारियां की जा रही है। कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत जांबुलकर ने बताया कि प्रदर्शनी के तहत किशन भोग, बोम्बे ग्रीन, बोम्बई, केसर, राजस्थान केसर, फजली, मूलागो, बैंगनफल्ली, जम्बो केसर गुजरात, स्वर्ण रेखा, बंगलौरा, नीलम, चौसा, दशहरी, मनकुर्द, वनराज, हिमसागर, जरदालु, अल्फांजो, बजरंग, राजभोग, मल्लिका, लंगड़ा, आम्रपाली, फेरनाड़ी, तोतापुरी, रामकेला, सदाबहार आदि 28 प्रजातियों के साथ देसी आम की 18 प्रजातियों भी प्रदर्शन होगा।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग