13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशलगढ़ में फिर खिला ‘कमल’

बांसवाड़ा. जिले की कुशलगढ़ नगरपालिका पर मतदाताओं ने एक बार फिर कमल खिलाया है। २० में से १५ वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है। कांगे्रस मात्र दो सीटों तक सिमट गई है, जबकि इससे अधिक तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
कुशलगढ़ में फिर खिला ‘कमल’

कुशलगढ़ में फिर खिला ‘कमल’

कुशलगढ़ नगरपालिका के २० वार्डों की मतगणना रविवार सुबह नौ बजे शुरू हुई और पौन घंटे में ही स्थिति साफ हो गई। चार राउंड में हुई मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा का दबदबा रहा और एक के बाद एक वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के साथ प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जोश परवान चढ़ता रहा। १५ सीटें जीत कर भाजपा ने कुशलगढ़ नगर के ७५ प्रतिशत क्षेत्र में जीत दर्ज की है। कांग्रेस की जीत का प्रतिशत १० और निर्दलीयों का १५ रहा। कांगे्रस में नेता प्रतिपक्ष को छोडक़र बाकी सभी दिग्गज चुनाव हार गए। पिछले चुनाव में कुशलगढ़ नगरपालिका में १५ वार्ड थे, जिनमें १० पर भाजपा और पांच पर कांगे्रस ने जीत दर्ज की थी।

भाजपा के प्रत्याशी जीत के बाद पहुंचे नगर में, स्वागत
दूसरी ओर भाजपा की जीत की सूचना के बाद भाजपा के सभी उम्मीदवार दोपहर बाद कुशलगढ़ नगर में पहुंचे और एसडीएम बद्रीलाल सुथार से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों का भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस के इन दिग्गजों को मिली हार

वार्ड १३ कांग्रेस के कद्दावर नेता और पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ को हार का सामना करना पड़ा। ५४ वोट से हारे। वार्ड १२ से पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेश चरपोटा २६ वोट से हारे। जबकि एक मात्र रजनीकांत खाब्या वार्ड ३ में ११६ मतों से जीत दर्ज की है।

जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव और नगर अध्यक्ष नितेश बैरागी ने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि पांच साल में नगर में बेहतर विकास कर दिखाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग