2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara News : बांसवाड़ा में कैसे होगी गेहूं की खरीदी, 10 मार्च से शुरू होने थे खरीद केंद्र, 12 दिन बाद भी लगे हैं ताले

बांसवाड़ा जिले में 6 केंद्र खोलने के लिए निर्देश हैं, जिन्हें 10 मार्च से प्रारंभ करना था। इनमें एक भी केंद्र व्यवस्थित तौर पर शुरू नहीं किया जा सका है। न ही खरीदी की गई है।

2 min read
Google source verification
gehu kharid kendra

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में गेहूं खरीद केंद्र के ठिकाने नहीं हैं। निर्धारित तारीख से 12 दिन बीतने के बाद भी जिले के 6 केंद्रों में एक भी शुरू नहीं किया जा सका है। इस विपणन वर्ष में बांसवाड़ा में एफसीआई को गेहूं खरीदी की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में 6 केंद्र खोलने के लिए निर्देश हैं, जिन्हें 10 मार्च से प्रारंभ करना था। इनमें एक भी केंद्र व्यवस्थित तौर पर शुरू नहीं किया जा सका है। न ही खरीदी की गई है।

खरीद केंद्र का फ्लैक्स लगा यह अवगत करा दिया गया कि उक्त स्थान पर ही केंद्र है। हालांकि केंद्रों के शुरू होने का दावा प्रशासन कर रहा है, लेकिन सच्चाई बिल्कुल उलट है। क्योंकि इन केंद्रों की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए परिवहन और हैंडलिंग के टेंडर अभी तक नहीं किए जा सके हैं। 28 मार्च को यह टेंडर होगा। इन केंद्रों की सच्चाई जानने के लिए पत्रिका टीम ने गढ़ी, गनोड़ा और बड़ोदिया केंद्र की सच्चाई जानी तो स्थिति स्पष्ट हुई।

केंद्र पर लगा ताला

गनोड़ा खरीद केंद्र गुंदी वाली रेड प्राथमिक विद्यालय में संचालित किया जाना है। यहां पर भी स्कूल गेट पर फ्लैक्स लगाकर अवगत करा दिया गया। हालांकि कोई खरीदी शुरू नहीं हो सकी। विद्यालय के कारण चहल पहल जरूर दिखी, लेकिन कार्मिक और किसान नजर नहीं आए। केंद्र पर ताला लटका मिला।

वहीं डाइट परिसर स्थित केंद्र में कोई नजर नहीं आया। यहां ना टेंट दिखा और न ही कोई अन्य व्यवस्था। डाइट परिसर के बाहरी दीवार पर खरीद केंद्र का फ्लैक्स लगा है। भीतर कार्मिक नहीं दिखा। लोगों ने बताया कि कुछ लोग आए थे, तब उन्हें डाइट की ओर से चाबी सौंप दी थी, परंतु उस के बाद कोई नहीं आया।

गेहूं खरीदी के ये रखे मानक

विजातीय तत्व अधिकतम 0.75%
अन्य खाद्यान्न अधिकतम 2%
क्षतिग्रस्त दाने अधिकतम 2%
आंशित क्षतिग्रस्त अधिकतम 4%
सिकुड़े और टूट दाने अधिकतम 6%
नमी अधिकतम 12%

इन केंद्रों पर इतनी खरीदी का लक्ष्य

छींच- 2000
बड़ोदिया- 2000
तलवाड़ा- 1500
गढ़ी परतापुर- 1300
घाटोल- 1300
गनोड़ा- 1500

यह वीडियो भी देखें

सभी केंद्र शुरू हो गए

एफसीआई के 6 केंद्र खोले हैं। सभी शुरू हो गए हैं। किसानों के न आने के कारण खरीदी शुरू नहीं हो सकी है।
ओम प्रकाश जोतड़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बांसवाड़ा

अभी खरीदी नहीं

सभी केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन अभी खरीदी नहीं की जा सकी है। किसानों से बात की जा रही है।
विजय गुप्ता, गुणवत्ता नियंत्रक मैनेजर, एफसीआई, बांसवाड़ा

यह भी पढ़ें- रोटी हुई महंगी, इतने रुपए प्रति क्विंटल बढ़े गेहूं के दाम, जानिए क्यों

Story Loader