Banswara News : बांसवाड़ा जिले में अब 146 नई पंचायतों के साथ ही ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 561 हो जाएंगी। आबापुरा, सरेड़ी बड़ी, जौलाना, डूंगरा छोटा, गनोड़ा, छोटी सरवा और नाहरपुरा नई पंचायत समितियां बनेंगी। 2 ग्राम पंचायतों को बांसवाड़ा नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। पंचायती राज अधिनियम के तहत सभी पंचायतों और पंचायत समितियों के गठन के प्रस्ताव का ड्राफ्ट सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जारी कर दिया।