18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

बारावफात की तैयारियों में डिवाइडर एवं बिजली के खंभों पर धार्मिक ध्वजाएं लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के 6 जने घायल हुए थे
less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

बांसवाड़ा/ परतापुर . परतापुर कस्बे में मंगलवार को भी पुलिस जाप्ते की तैनाती की बीच पूर्ण शांति रही। जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाजार भी पुन: पटरी आ गया है। डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के निर्देशन एवं सीआई मनीष चारण के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं पुलिस वाहन द्वारा गश्त भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात बारावफात की तैयारियों में डिवाइडर एवं बिजली के खंभों पर धार्मिक ध्वजाएं लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के 6 जने घायल हुए। इसे लेकर अजय मुनिया की ओर से समुदाय विशेष के साथ नामजद सहित 25 के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के सदर इदरीस खान की ओर से सैलाब पुत्र रमण कलाल सहित 6 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मामले गिरफ्तार शराफत पुत्र फकीर मोहम्मद, शाहरुख पुत्र खान जमाल, जावेद पुत्र रईस, बिलाल और सैलाब पुत्र रमण कलाल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पूजा-अर्चना: इधर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक गौरव पुत्र प्रकाश भट्ट का उदयपुर महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार जारी है। गौरव के स्वास्थ्य सुधार को लेकर सर्व समाज एवं संगठनों की ओर से परतापुर सतोरा स्थित पूर्णेश्वर शिवालय में पूजा-अर्चना के साथ महामृत्युंजय जाप किया गया। दूसरे समुदाय विशेष के घायल युवक फैजान का भी सागवाड़ा के निजी चिकित्सालय में उपचार जारी होना बताया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग