14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Road Accident : तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, 2 युवकों की मौत, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा में आज मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक नाले में जा गिरी। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Banswara Road Accident High speed bike falls into drain two youths die

Banswara Road Accident : अस्पताल में पुलिस और परिजन। फोटो पत्रिका

Banswara Road Accident : बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सुनील पुत्र राजू एवं प्रकाश पुत्र कालिया निवासी भापोर वरलीपाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि वडली पाडा भापोर निवासी प्रकाश पुत्र कालिया निनामा और सुनील पुत्र राजू दायमा रात में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भापोर रोड पर इंडस्ट्रीयल एरिया ठीकरिया के पास निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने पर वे स्थिति का अंदाजा नहीं लगा पाए। बाइक असंतुलित होकर सीधे वहां बने गहरे नाले में जा गिरी। निर्माणाधीन नाले के पुल पर कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर कोई संकेतक होता तो शायद युवकों की जान बच सकती थी।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। राजतालाब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।