18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा के युवक की कुवैत में मौत, केंद्रीय मंत्री के प्रयास से घर पहुंचा शव

Man Died In Kuwait, Banswara-Kuwait News : चार दिन पहले हुई थी मृत्यु, कतर एयरवेज से भारत पहुंचा शव
less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा के युवक की कुवैत में मौत, केंद्रीय मंत्री के प्रयास से घर पहुंचा शव

बांसवाड़ा के युवक की कुवैत में मौत, केंद्रीय मंत्री के प्रयास से घर पहुंचा शव

जोधपुर/बांसवाड़ा. चार दिन पहले कुवैत में बांसवाड़ा के एक जने की मृत्यु हो गई। सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के प्रयासों से उसकी पार्थिक देह मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची। वहांं से परिजन शव सडक़ मार्ग से बांसवाड़ा घर लेकर पहुंचे। भाजपा के जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि छींच (बांसवाड़ा) निवासी हरजुन सिंह पटेल का कुवैत में 21 अगस्त को निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह कतर एयरवेज से मंगलवार सुबह 6.15 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लाई गई। भांजा राजेंद्र कुमार और अन्य रिश्तेदार पार्थिव देह को पैतृक निवास लेकर गए। केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से परिजन हरजुनसिंह पटेल की देह का ससम्मान अंतिम संस्कार कर सके।

बांसवाड़ा : युवा मोर्चा ने किया ‘जय जोहार’ शब्द का विरोध, कहा- आदिवासी समाज को किया जा रहा गुमराह

कलिंजरा के बुजुर्ग की कुवैत में मौत
बड़ोदिया. निकटवर्ती कलिंजरा गांव के एक बुजुर्ग की कुवैत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ईश्वर दर्जी (55) लगभग 30 वर्ष से अधिक समय से कुवैत में सिलाई का कार्य करते थे। कुछ दिन पहले ही अचानक ही तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई। मृतक ईश्वर दर्जी 6 माह पहले ही वापस कुवैत गए थे। उनका शव मंगलवार को कार्गों विमान से अहमदाबाद पहुंचा। वहां से उनके परिजनों के द्वारा शव को कलिंजरा लाया गया और अंतिम संस्कार किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग