13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : बर्डफ्लू की आशंका, सुंदनपुर में 7 बया पक्षी मृत मिले

Bird Flu नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे, निगरानी दलों का किया गठन

2 min read
Google source verification

बांसवाड़ा. प्रदेश के विभिन्न जिलों में बर्डफ्लू से परिन्दों के मौत के बाद जिले के सुंदनपुर गांव में रविवार देर शाम सात बया पक्षी मृत मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक हो गई है। एक साथ सात पक्षियों की मौत के बाद पशुपालन व वन विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि मृत मिले पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। उसकी रिपोर्ट से साफ होगा कि पक्षियों की मौत किस कारण हुई है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विजयसिंह भाटी ने बताया कि रविवार देर शाम सुंदनपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में सात बया पक्षी मृत मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। टीम ने मौका मुआयना किया। इसके बाद तालाब आदि क्षेत्र में भी देखा, लेकिन अन्य जगह कोई पक्षी मृत नहीं मिला। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि जहरीला दाना खाने से भी पक्षियों की मौत हो सकती है। गौरतलब है कि पक्षियों में एंवियन इन्फ्लूऐंजा (बर्ड फ्लू) अति संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में होता है।

पोल्ट्री फार्मों पर भी जांच
डा. भाटी ने बताया कि विभागीय चिकित्सकों की टीम भेजकर जिले में पोल्ट्री फाम्र्स में भी जांच कराई है। रोग के प्रकोप एवं निगरानी के लिए नोडलों पर निगरानी दल का गठन किया है। पशु चिकित्सा संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रवासी पक्षियों का आगमन वाले अपने क्षेत्र के नदी, नालों, तालाबों पर भी निगरानी रखे। कागदी पिकअप, माही डेम, हेरोडेम, भुवासा, लीलवानी, मेतवाला, पातेला तालाब आदि पर नियमित भ्रमण कर निगरानी के निर्देश दिए हैं। बीमार या मृत अवस्था में परिन्दे मिलने पर सूचना वन विभाग और विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल मेहता को 9460452818 मोबाइल नम्बर पर सूचित करें।

यह होते हैं लक्षण
डॉ. भाटी ने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षण में पक्षी सुस्त होकर खाना पीना बन्द कर देते हैं। अण्डा उत्पादन में अत्यधिक कमी, पक्षी के तीव्र जुकाम व नासाछिद्र व आंख से स्त्राव, पक्षी के सिर व गर्दन पर सूजन आना, कंलगी व लटकन पर सूजन एंव नीलापन आना भी इसके लक्षणों में सम्मिलित है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग