17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ़ोटो भी…….. हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Rajasthan

खमेरा. घाटोल उपखंड के खमेरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कार्यवाहक संस्था प्रधान विनोद कुमार जाटव की अध्यक्षता में हुआ। लक्ष्मण लाल निनामा मुख्य अतिथि रहे, जबकि गणेशलाल पंचाल, कन्हैयालाल बुनकर, महावीरपुरी राठौड़, हितेश कलाल एवं भानुप्रताप आमेटा विशिष्ट अतिथि रहे।इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप लोहार ने किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
फ़ोटो -
बीएनडी17केएचएम01 - स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र