13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

UP Government, CM Yogi, Yogi aaditynath, Lakheempur Khiri. Farmer Protest, UP Minister, Congress Protest, यूपी सरकार के खिलाफ कलक्ट्री के बाहर सभा

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बांसवाड़ा. उत्तर प्रदेश (UP) के लखीमपुर (Lakheempur Khiri) में हिंसा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्री गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की व टायर जलाया।

इस अवसर पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि रविवार को लखीमपुर खीरी (Lakheempur Khiri) में आठ लोग मारे गए और कई घायल हुए। कृषि कानूनों के विरूद्ध आंदोलन शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ा खूनी संघर्ष रहा। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिना किसी प्राथमिकी के हिरासत में रखा है। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि पहले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या और विपक्षी नेताओं को जाने से रोकना गलत है।

यह सत्ताधारी दल का लोकतंत्र विरोधी रूप है। विकेश मेहता ने कहा कि कांगे्रस पार्टी प्रियंका के साथ हुए दुव्र्यवहार की कड़ी निंदा करती है। इसकी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। प्रवक्ता इमरान खान पठान ने बताया कि इस दौरान अर्जुन पाटीदार, देवबाला राठौड़, मनोहर खडिय़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आसिफ खान, कमलाशंकर मईड़ा, गायत्री खांट, अलका डिंडोर, सेवादल जिलाध्यक्ष साजिद नायक, कल्पना कटारा, चंदा डामोर, अरविंद डामोर, धनेश्वर यादव, भरत यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन नटवर तेली ने किया। आभार नवाब फौजदार ने व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग