13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एजेंडे पर तकरार, कांग्रेस पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध, जताया रोष, सदन में नया एजेण्डा बनाने की मांग पर अड़े कांग्रेस पार्षद ,साधारण बैठक का किया बहिष्कार,नगरपालिका परतापुर-गढ़ी की साधारण सभा में भाजपा पार्षदों ने भी कई कामों को लेकर जताई नाराजगी    

2 min read
Google source verification
एजेंडे पर तकरार, कांग्रेस पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

एजेंडे पर तकरार, कांग्रेस पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

बांसवाड़ा . परतापुर. नगरपालिका परतापुर-गढ़ी की साधारण सभा की बैठक गढ़ी विधायक कैलाश मीणा की उपस्थिति एवं नपा अध्यक्ष दिलीप परमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में विधायक मीणा, नपा अध्यक्ष परमार एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिभा पंड्या का स्वागत किया गया। इसके बाद नपा प्रशासन की ओर से 21 कार्यों की प्रस्ताव की सूची पार्षदों को उपलब्ध करवाई गई। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने इस प्रस्ताव की सूची का विरोध करते हुए कहा कि बिना पार्षदों की राय जाने यह सूची थोपी जा रही है। जो मान्य नहीं है। कांग्रेस के मनोनीत पार्षद दिनेश पंड्या, नरेश राठौड़ एवं सुशील पंचोरी ने ईओ विजेश मंत्री से यह प्रस्ताव एजेण्डा किस नियम के तहत बनाया गया है इसकी जानकारी चाही। इसका संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में जनहीत के नए कार्यों पर चर्चा कर नया एजेण्डा बनाने की मांग रखी। जिस पर निर्णय नही होने के कारण कांग्रेस समर्थित पार्षद नेता प्रतिपक्ष प्रतिभा पंड्या, हतोक चरपोटा, अनिल खांट, किशोर बुनकर, पीनल दर्जी, ललिता डिंडोर एवं मनोनीत पार्षद दिनेश पंड्या, सुशील पंचोरी, नरेश राठौड़, कंकु देवी बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए।

आरोप प्रत्यारोप का चला दौर

नेता प्रतिपक्ष पंड्या सहित कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नपा प्रशासन, अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षदों की मिलीभगत से एजेण्डा तैयार किया गया है। जिसमें कांग्रेस के पार्षदों से राय नही ली गई है और मनमर्जी से तैयार किए गए एजेण्डों से कांग्रेस पार्षद सहमत नही है। कांग्रेस पार्षदों ने नगरपालिका के नियम एवं गाइडलाईन के अनुसार नया एजेण्डा तैयार कर पुनः बैठक आयोजित करने की मांग की। इसके बाद साधारण सभा की बैठक में उपस्थित भाजपा पार्षदों ने 21 प्रस्तावों की कार्य सूची पर चर्चा की। जिसमें प्रस्ताव संख्या 9 एवं 15 पर संसोधन के बाद निर्णय करने के अलावा शेष 19 बिन्दुओं पर सहमति का प्रस्ताव पारीत किया गया। बैठक में भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष हिमांशु मेहता, पार्षद ललित कमाल, प्रफुल्ल जैन, राजेश टेलर, मानसिंह राठौड़, निलेश सोनी , ममता राठौड़, नैना कलाल, कमलेश मीणा, रेखा डवगग सहित पार्षद पुनित दवे उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने पालिका क्षेत्र में पेयजल की भारी समस्या बताते हुए शीघ्र स्थाई समाधान की जरूरत बताई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग