
MG अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्साकर्मी (फोटो: पत्रिका)
Father Attacked Son With Knife: बांसवाड़ा के बड़ी सरवा में भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में पिता पर उसके ही पुत्र को चाकूवार कर घायल करने का आरोप है। घायल राहुल पुत्र राम सिंह को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि स्थिति गंभीर है। शरीर पर कुल 5 गहरे घाव हैं।
घायल के साथ में आए कैलाश ने बताया कि राहुल शराब का सेवन कर घर पहुंचा था। इसके बाद खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। पता चला कि चाकूबाजी हो गई। इस पर पहले तो पास के अस्पताल ले गए। वहां से घायल रहुल को एमजी अस्पताल लेकर आए हैं।
परिजनों ने बताया कि राहुल का पिता राम सिंह दिव्यांग हैं। वह चल नहीं पाते हैं। कई बार पहले भी विवाद हुआ है। राहुल शराब के नदी में घर पहुंचा तो पिता ने खाना बनाने के लिए कहा। इस पर राहुल ने इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
वहीं बांसवाड़ा के ही सुरवानिया डेम के पिछले हिस्से में एक बुजुर्ग का शव मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। शिनाख्त लखजी पुत्र हरजी के रूप में हुई।
परिजन मौके पर पहुंचे।लीमजी ने बताया कि उसके पिता 2 जून सुबह 7 बजे निकले थे। इसके बाद नहीं आए। इधर, पुलिस ने बताया कि जहां शव मिला था, वहां पर काफी दल दल था। आगे की कार्रवाई की मौत की स्पष्ट वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
Published on:
05 Jun 2025 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
