9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023: काली मां की प्रतिमा का विसर्जन, सिन्दूर खेला का आयोजन

Diwali 2023: बंगाली समाज की ओर से दीपावली की मध्य रात्रि से काली पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
kali_maa.jpg

,,,,

Diwali 2023: बंगाली समाज की ओर से दीपावली की मध्य रात्रि से काली पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समाज के प्रवक्ता तापस दे सरकार ने बताया कि सबसे पहले माँ काली का आव्हान किया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में दिवाली पर खेली जाती है अंगारों की होली, घास भैरू की सवारी की परंपरा आज भी जारी

कोलकाता से आये पं. गोपाल आचार्य के द्वारा संकल्प दिलाया गया। इसके पश्चात माता की प्रतिमा के सम्मुख घट की स्थापना की गई। केले के पौधो से पूजा मण्डप तैयार किया गया । घट पर हरा पानी वाला नारियल सजाया गया। उसके पश्चात चण्डीपाठ व आरती की गई। साथ ही आम की लकड़ी से हवन किया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार की वस्तुएं, पान, मिठाई तथा वस्त्र अर्पण कर देवी वरण किया गया। इसके पश्चात सिंदूर खेला का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें : दीपावली: लक्ष्मी पूजन के बाद आज भी बही में लिखते हैं जानकारी, भेजते हैं पत्र

सोमवार सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में विसर्जन की यात्रा आरम्भ हुई, जो गाँधी मूर्ति, पुराना बस स्टेण्ड, जवाहर पुल, अम्बेडकर चौराहा होते हुए डायलाब तालाब पर पहुँची। बंगाली समाज के सभी स्त्री-पुरुष व कुशल, सुखदेव, जयन्त राहुल, अमित, सुमित, अंकित, जॉय, रोनक, डेनिस, संगीता, मनीषा, लीज़ा ने नाचते गाते हुए डायलाब पर विदाई की आरती कर मूर्ति की सात बार परिक्रमा कर जल में विसर्जित किया।