13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : बुजुर्ग बेवा ने युवक पर लगाया बलात्कार का प्रयास करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Rape Attempt In Rajasthan, Banswara Crime News : परिवाद में पुलिस पर भी लगाए मिलीभगत के आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : बुजुर्ग बेवा ने युवक पर लगाया बलात्कार का प्रयास करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

बांसवाड़ा : बुजुर्ग बेवा ने युवक पर लगाया बलात्कार का प्रयास करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

बांसवाड़ा. जिले के एक थाना इलाके में एक बुजुर्ग बेवा ने युवक पर बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। मामले में उसने पुलिस पर मिलीभगत कर उसके बेटे को पकडकऱ थाने ले जाने के आरोप भी लगाए है। इस संबंध में पीडि़ता ने दिए परिवाद में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत में सफाई कर रही थी। इसी बीच, उसके गांव के ही आरोपी युवक ने आकर बलात्कार का प्रयास किया। उसकी चीखें सुनकर पास ही खेत में काम कर रही महिलाएं दौड़ी, तो आरोपी उठकर भाग गया। पीडि़ता ने बताया कि वारदात पर वह बेटे के साथ थाने में रिपोर्ट देने के लिए निकली तो रास्ते में थाने का पुलिस दल आ गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी सुनवाई करने के बजाय बेटे को पकड़ लिया और मारपीट कर जीप में बैठाकर थाने ले गए। पीडि़ता का आरोप है कि लज्जाभंग करने के आरोपी के दो भाई पुलिस महकमे में है। जिसके चलते प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। इधर, प्रकरण में संबंधित थानाधिकारी का कहना है कि आरोप मनगढंत है। सत्तर वर्षीय बेवा का अपने पड़ोसी से पुराना भूमि विवाद है। मामले को डायवर्ट करने के लिए परिवाद दिया है। गुरुवार सुबह हलका पटवारी और राजस्व विभाग की टीम नपती करने पहुंचे। मौके पर विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची, जहां बेवा के बेटे ने बवाल किया। इस पर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिर भी शिकायत की है तो निर्देश मिलने पर जांच करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग