
बांसवाड़ा : शॉर्ट सर्किट से साइकिल स्टोर में आग, मची अफरा-तफरी
बांसवाड़ा. शहर में पुराना बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह बंद पड़ी साइकिल की एक दुकान में लगी आग से हजारों का सामान स्वाह हो गया। जानकारी पर पहुंचे नगर परिषद के दमकल दल ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे यहां भगवती साइकिल स्टोर पर हुआ, जो कफ्र्यू के चलते बंद थी। इत्तेफाक रहा कि घटना का समय कफ्र्यू में छूट का था, जिसके चलते बाजार में काफी आवाजाही हो रही थी। यहां बंद दुकान से उठे धुएं के गुबार देखकर लोग सन्न रह गए। इस बीच, सूचना पर सीआई प्रदीप बि_ू और कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच, इत्तला पर नगर परिषद का दमकल दल भी पहुंच गया, लेकिन यहां खासी भीड़ से मुश्किलें आईं। तब पुलिस ने ट्राफिक डायवर्ड कर आवाजाही नियंत्रित की। इसके बाद दमकल दल ने दो गाड़ी फायर कर आग पर काबू पाया। बताया गया कि यहां साइकिल स्टोर के साथ रेडिमेड गारमेंट की भी दुकान है, जिसका लाखों का सामान भीतर भरा हुआ था। आग इसी दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते लगना बताई गई, जिससे इस दुकान का का माल भी आग की लपटों की चपेट में आ गया। यहां दमकल के त्वरित प्रयासों से आधे में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे काफी कपड़े और सामान बच गया। उसे जैसे-तैसे निकाला गया। आग बुझाने में फायरमेन शांतिलाल चरपोटा के साथ नागेश शर्मा, लोकेश मीणा, चालक प्रणित जोन जुटे। हालांकि मामले को लेकर कोतवाली में शाम तक किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी।
Updated on:
03 May 2021 07:31 pm
Published on:
03 May 2021 07:31 pm
