1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिवाड़ी के इस्तीफे पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने दे दिया यह बयान, मुख्यमंत्री के बारे में भी कहा ऐसा

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी बोले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 26 Jun 2018, 11:44 AM IST

banswara

तिवाड़ी के इस्तीफे पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने दे दिया यह बयान, मुख्यमंत्री के बारे में भी कहा ऐसा

बांसवाड़ा. तलवाड़ा. भाजपा से नाता छोड़ चुके विधायक घनश्याम तिवाड़ी के इस्तीफे से भाजपा को प्रदेश में कोई नुकसान नहीं होगा। विधानसभा चुनावों में भाजपा को 180 सीटे मिलेंगी। यह दावा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सोमवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान किया। परनामी ने कहा कि तिवारी बहुत पहले से ही पार्टी से नाता तोड़ चुके थे। सभी को इस बारे में जानकारी थी, इससे नुकसान होने के स्थान पर पार्टी को लाभ ही होगा।

उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के बारे में अधिक चर्चा नहीं की, लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा को 180 सीटे मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। परनामी ने कहा कि सर्वें कुछ भी दिखाएं, लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री ने योजनाएं चलाई ह,ैं उससे विकास हुआ है और राजस्थान में निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी। परनामी ने प्रदेशाध्यक्ष से दो माह पूर्व ही त्यागपत्र दे दिया है, लेकिन नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से परनामी का स्वागत प्रदेशाध्यक्ष की तरह हुआ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

पूजा अर्चना की
परनामी को पं. दिव्य भारत पण्ड्या ने पूजा-अर्चना कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, सभापति मंजूबाला पुरोहित, उप सभापति महावीर बोहरा, लालशंकर, सरपंच लालाभाई डामोर, रणछोड़ पाटीदार, धर्वेश देवारा, योगेश भट्ट आदि ने स्वागत किया। पंचाल समाज के प्रतिनिधियों बंसीलाल पंचाल, जागेश पंचाल, भगवती भाई, रमेश भाई ने भी श्रीफल व त्रिपुरा सुन्दरी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

पंचायत सहायक ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
जौलाना. ग्राम पंचायत सहायक ब्लॉक कार्यकारिणी अरथूना का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक निलेश पाटीदार, अध्यक्ष महीपाल खांट, उपाध्यक्ष भूपतिसिंह राठौड़, शैलेष उपाध्याय महासचिव नरेन्द्र पारगी, सचिव गणेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष रतनलाल कटारा, उप कोषाध्यक्ष जीतमल डामोर, सहसचिव मोहन बामनिया, संगठन मंत्री नरेन्द्र पारगी, पंकज पंचाल, प्रवक्ता प्रेमपाल चरपोटा, संचालक बहादुर पारगी, महिला प्रतिनिधि में गायत्री पुरोहित, गीता कटारा को शामिल किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़