8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बामनिया चौथी बार MLA… उनको भी कुछ ना कुछ मिला’ 15 हजार करोड़ के आरोप पर बोले मालवीया

पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने उन पर 15 हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। जिस पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि बामनिया भी चौथी बार एमएलए हैं, उनको भी कुछ न कुछ मिला होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
mahendrajeet_singh_malviya.jpg

बांसवाड़ा। महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने उन पर 15 हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। जिस पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि बामनिया भी चौथी बार एमएलए हैं, उनको भी कुछ न कुछ मिला होगा।


इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने भी पत्र लिख कर मालवीया के कार्यकाल की जांच कराने की मांग की थी। न्याय यात्रा को लेकर रविवार को कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक बामनिया ने यह आरोप लगाया।

वहीं, महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बांसवाड़ा से प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला परिषद सदस्य हकरू मईड़ा ने कहा कि जिसे जेल जाना चाहिए था, उसे पार्टी ने सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि उनके भ्रष्टाचार के मामले उठाए। जिसके खिलाफ ईडी की जांच होनी चाहिए थी, उसे पार्टी ने टिकट दे दिया।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election : BJP में उठने लगे बगावत के सुर... 10 सीटों के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर हुआ मंथन



आरोप के जवाब में महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि बामनिया भी चौथी बार एमएलए हैं, उनको भी तो कुछ न कुछ मिला होगा। वो भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सीधे पंचायत के खाते में पैसा भेजती है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। इन आरोपों में कोई दम नहीं है।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक में नया अपडेट... राजेन्द्र ने बहू को पेपर पढ़ा बनाया फर्स्ट ग्रेड टीचर, कई रिश्तेदारों को भी दिलाई नौकरी