13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

55 लाख का पुरस्कार खुलने के नाम पर ऑनलाइन वसूली राशि, परिजनों-रिश्तेदारों से उधार राशि लेकर ठगों को दे बैठा युवक

2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

बांसवाड़ा : कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

बांसवाड़ा/अरथूना. जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के वखतपुरा गांव निवासी एक युवक से कौन बनेगा करोड़पति में 55 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 20 लाख रुपए ठग लिए। मामले में रिपोर्ट पर अरथूना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। अरथूना थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि वखतपुरा निवासी राकेश पुत्र मणिलाल को गत छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का अधिकारी बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने राकेश को 55 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया।

उपहारों के नाम पर वसूली राशि
अज्ञात कॉलर ने राकेश से विभिन्न उपहारों के नाम से राशि वसूली। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी की राशि लेने के लिए पहले 12 हजार 50 रुपए जीएसटी जमा करवाने को कहा और एक मैसेज दिया। इसके बाद 25 हजार रुपए और मांगे। अगले दिन सात फरवरी को 12 तोला सोने के नाम पर 43 हजार और 36 हजार, आठ फरवरी को आयकर के नाम पर एक लाख 58 हजार 50 रुपए मांगे। इसके बाद आरोपी ने दस फरवरी को आई फोन जीतने पर 70 हजार रुपए, 11 फरवरी को एक करोड़ की गाड़ी जीतने का बात कही। इसके बाद एक लाख 60 हजार, 12 फरवरी को एक लाख 70 हजार, 13 फरवरी को एक लाख 10 हजार, 16, 17, 19 व 22 फरवरी को क्रमश: 80 हजार, एक लाख, 70 हजार तथा दो लाख 12 हजार रुपए अन्य कार्यों के नाम पर मांगे। इसके अलावा राकेश के बैंक खाते की लिमिट बढ़ाने के नाम पर दो लाख 40 हजार, 24 फरवरी को स्टाम्प ड्यूटी के एक लाख 60 हजार मांगे। 25 फरवरी को एक लाख दस हजार तथा 26 फरवरी को मीडिया तथा स्टाफ के आने के खर्चे के रुप मांगे। इस तरह राकेश ने झांसे में आकर 20 लाख रुपए ठगों की ओर से बताए खाते में डाले। लगातार राशि मांगे जाने और उपहार नहीं मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग