2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Give Up Campaign : अपात्रों को मिला एक और मौका, खाद्य विभाग ने बढ़ाई अंतिम डेट

Give Up Campaign : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गिव अप अभियान चला रखा है। ‘गिवअप अभियान’ के लिए अपात्रों को एक और मौका मिला। खाद्य विभाग ने बढ़ाई अंतिम डेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Mar 2025, 2:52 PM IST

Give Up Campaign Ineligible People Got Another Chance Food Department Extended Last Date

Give Up Campaign : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गिव अप अभियान चला रखा है। ‘गिवअप अभियान’ के लिए अपात्रों को एक और मौका मिला। राजस्थान के बांसवाडा जिला मुख्यालय के अलावा उपभोक्ता स्वयं खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन गिवअप के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त कार्य ई-मित्र के माध्यम से करवाया जा सकता है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च तक 2821 परिवारों के 11203 सदस्यों ने गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना से नाम पृथक करवाया गया है। अपात्र एवं सक्षम लोगों को खाद्य सुरक्षा सुरक्षा योजना से हटाने की अंतिम तारीख (गिव अप) 30 अप्रेल तक कर दी गई है। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार अपात्र परिवारों से सख्ती से 29 रुपए प्रति किग्रा की दर से वसूली की जाएगी। ऐसे 100 परिवारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। बार-बार समयावधि बढ़ाने पर भी अब सवाल उठाने लगे हैं।

15 लाख से अधिक व्यक्तियों ने स्वेच्छा से नाम हटवाया

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गत वर्ष 1 नवंबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गिव अप अभियान प्रारंभ किया गया था। तब से आज 15 लाख से अधिक व्यक्तियों ने स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया है।

यह भी पढ़ें : फ्री बिजली स्कीम में नया अपडेट, राजस्थान के इन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा फायदा, संशय बरकरार

खाद्य सुरक्षा पोर्टल से 15 लाख से अधिक नए लाभार्थी जुड़े

सुमित गोदारा ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा पोर्टल को पुनः प्रारंभ किया गया था। तब से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों के नाम पोर्टल पर जोड़े जा चुके है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पौंख नगरपालिका को किया निरस्त, अब फिर से ग्राम पंचायत बनी

यह भी पढ़ें :Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कब से होगा ग्रीष्मावकाश, जानें

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़