19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भैरवजी मेले के आयोजन में अपनत्व व संस्कृति की झलक

खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मेला प्रारम्भ
2 min read
Google source verification
भैरवजी मेले के आयोजन में अपनत्व व संस्कृति की झलक

भैरवजी मेले के आयोजन में अपनत्व व संस्कृति की झलक

बांसवाड़ा. जौलाना. अनास नदी के तट पर िस्थत भवानपुरा में भैरवजी मन्दिर परिसर पर छ: दिवसीय मेले व खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने मंगलवार को किया। मंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भैरवजी मेले की अपनी अलग ही पहचान है। मेले के माध्यम से यहा ग्रामीण परिवेश में बाहर से आनेवाले लोगों कोअपनत्व व वागड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है जाे अपने आप में एक मिसाल है। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जीवन में खेल जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। समाराेह में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, आनन्दपुरी प्रधान हरिश देवतरा, बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, रमेश लबाना, गफ्फार भाई, पूर्व प्रधान सुभाष तम्बोलिया, हवजी भाई मालवीया, बागीदौर डिप्टी, आनन्दपुरी थाना प्रभारी सहित पंचायती राज से जुड़े जनप्रनििध मौजूद रहे। उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने भैरवजी मन्दिर, हनुमान मन्दिर व शिव मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी का उद्घाटन मैच पाटन दस व भैरवजी के मध्य खेला गया।प्रथम दिन से मेल की रौनक

कोविड़ के दो साल बाद भैरवजी मेले का आयोजन होने से मेले के प्रथम दिन से ही रौनक देखने को मिली। मेले में दुकानें सजने लगी है। वहीं आस पास के गांवों के लोग उत्साह के साथ मेले में पहुंच रहे है। उल्लेखनीय है इस बाद मेला छ: दिन तक चलेगा।हैलीपेड़ का जायजा :- चेत्र पूर्णिमा के दिन मुख्य मेले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव, राजस्व मंत्री रामलाल जाट हेलीकाप्टर से भैरवजी पहुंचेंगे। ऐसे में मंत्री व पुलिस प्रशासन की टीम ने शिव मन्दिर के पास हैलीपेड़ निर्माण स्थल चयन कर जायजा लिया।

अस्थाई रपट का निर्माण :- अरथूना, गढ़ी, बागीदौरा, घाटोल, बांसवाड़ा, तलवाड़ा आदि पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मेले में भाग लेने वाले मेलार्थियों के लिए अनास नदी में मिट्टी की पाल बांध कर अस्थाई रपट का निर्माण किया गया है जिसके चलते मेले में आसानी से लोग पहुंच सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग