
Gold Silver Price Today in Banswara
Gold Silver Price : बांसवाड़ा में सोने-चांदी के भाव हर रोज छलांग मार रहे हैं। बांसवाड़ा में सोना अब तक के रिकार्ड स्तर पर जा पहुंचा है। इसके चलते जेवरात बाजार ठंडा पड़ा है। खरीदार दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को कारोबार खुला तो बांसवाड़ा में गोल्ड का भाव 71 हजार 360 रुपए प्रति तोला था, जो शाम को 72 हजार 500 रुपए जा पहुंचा। बांसवाड़ा में पहली बार सोना इस स्तर पर पहुंचा है। इससे पूर्व 70 हजार तक दाम पहुंचे थे। साथ ही जेवराती सोने के भाव 70 हजार 100 रुपए बताए गए। वहीं सुबह 11 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 71 हजार 300 रुपए प्रति तोला थे, जबकि ज्वैलरी का रेट 69 हजार 930 रुपए प्रति तोला रहा। 92 प्रतिशत सोने के भाव 65 हजार 370 रुपए प्रति तोला दर्ज किए गए। वहीं सोने के साथ ही चांदी के दाम भी चढ़ रहे हैं।
हाल यह है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे बांसवाड़ा के बाजार में सिल्वर के भाव 80 हजार प्रति किलोग्राम पहुंच गए। जबकि, शुक्रवार को इसके भाव 75 हजार 500 रुपए थे। ऐसे में बीते दो दिन में चांदी के भाव 4000 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं।
बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों के उड़ाए होश
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने अब कारोबारियों के होश उड़ा दिए हैं। कारण ज्यादातर कारोबारी कमीशन पर काम करते हैं। जितना सोना मंहगा होता है उनका उतना अधिक कमीशन बनता है। जबकि, अब इतने भाव बढ़ गए हैं कि बाजार में खरीदार ही नहीं मिल रहा हैं।
यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा में सोना 71 हजार के पार पहुंचा, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे
जून में होती हैं शादियां, अप्रेल से शुरू हो जाती है खरीदारी
एक कारोबारी ने बताया कि चाइना की ओर से बड़ी मात्रा में सोने में निवेश किया जा रहा है, ऐसे में सोना लगतार महंगा हो रहा है। जबकि देश में तेजी के कारण मांग गिरती जा रही है। गौरतलब है कि बांसवाड़ा जिले में अप्रेल -जून में ही शादियां शुरू हो जाती है और इसके लिए अप्रेल से खरीदारी शुरू हो जाती है। पर इस बार ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें - Photo : जोधपुर में बोले बाबा बागेश्वर, धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं, देखें फोटो मन मोह लेंगे
Published on:
09 Apr 2024 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
