13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां मंत्री की सभा में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंस के उमड़े कार्यकर्ता

Coronavirus Latest Updates : मुख्यमंत्री ने मास्क अनिवार्य किया, कार्यकर्ता बिना मास्क पहने आए, सोशल डिस्टेसिंग की भी पालना नहीं, सामूहिक भोज तक हुआ

2 min read
Google source verification
राजस्थान में यहां मंत्री की सभा में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंस के उमड़े कार्यकर्ता

राजस्थान में यहां मंत्री की सभा में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंस के उमड़े कार्यकर्ता

ठीकरिया. पंचायतीराज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांगे्रस की बैठक मंगलवार को एक रिसॉर्ट में हुई, लेकिन इसमें सरकार के नुमाइन्दों सहित कार्यकर्ता सरकार के बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया तक ने बिना मास्क सभा को संबोधित किया, जबकि एक दिन पहले ही सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाया है। बैठक में राजनीतिक सभा के लिए सामाजिक दूरी के साथ 250 लोगों की उपस्थिति संबंधी आदेश भी हवा हो गए। पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बैठे और सभा में वक्ता स्वयं लापरवाही बरतते हुए कोविड से बचाव के संदेश देते रहे। सामूहिक भोज नहीं करने के आदेशों को भी कार्यकर्ताओं ने बिसरा दिया। ऐसे में अब सवाल उठता है कि नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा।

टिकट का फैसला कार्यकर्ता करेंगे
चुनावी बैठक में राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि टिकट का निर्णय कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे। तलवाड़ा, छोटी सरवन और बांसवाड़ा पंचायत समिति से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता बताएं कि टिकट किसे देनी है। एक ओर कार्यकर्ता कोरोना नियम तोड़ते गए और दूसरी ओर मंच से बामनिया ने कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि टिकट वही मांगता है जो पार्टी के लिए समर्पित होता है। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनाए। इस अवसर पर कृष्णपालसिंह सिसोदिया, अर्जुनसिंह सोलंकी, निर्वतमान प्रधान प्रज्ञा, सुनीता माल, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष निनामा, विकास बामनिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अशोक शुक्ला ने किया। आभार कुण्डला सरपंच अशोक डामोर ने व्यक्त किया।

मंत्री का यह तर्क
पंचायत समिति चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को बुलाया था। हमने मॉस्क, सोशल डिस्टेंस सहित अन्य पुख्ता इंतजामात किए थे। बावजूद युवा कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में आ गए। इससे तकलीफ जरूर हुई। स्वयं की सुरक्षा के लिए कोविड गाइड लाइन की पालना जरूरी है।
अर्जुनसिंह बामनिया, राज्यमंत्री

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग