30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में भारी बारिश के बाद हाई अलर्ट जारी, पुलिस और प्रशासन सतर्क, एसडीआरएफ की दो टीमें और बुलाई

Heavy Rain in Banswara Weather Forecast Today: जिले में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद पुलिस और प्रशासन ने सभी अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Sep 2019, 8:11 PM IST

heavy rain High alert in banswara

बांसवाड़ा। जिले में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद पुलिस और प्रशासन ने सभी अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। आपदा की स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेंज आईजी कार्यालय एवं जयपुर से एक-एक एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। जो वहां से रवाना भी हो गई है। जिले में सर्वाधिक बरसात बागीदौरा में पांच इंच दर्ज की गई है। कई गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया है।

पिछले 20 दिनों से बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हैं, जिसमें 17 लोग फंसे हुए हैं। लागातार बरसात एवं मध्यप्रदेश से पानी की आवक पर माही बांध के सभी 16 गेट खोल दिए गए हैं। इसमें 14 गेट छह मीटर तक खोल दिए जाने के बाद बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर आवागमन लसाड़ा पुल पर पानी बहने से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में रात ढाई बजे से शुरू मूसलाधार बारिश का दौर शुक्रवार शाम चार बजे तक बना रहा। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। गांवों में भी मूसलाधार बारिश से कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं।

घाटोल-गनोड़ा, नरवाली-गनोड़ा, परतापुर-भगोरा मार्ग बंद हो गया। गांगड़तलाई से आनंदपुरी मार्ग पर तेजपुरा गांव में रपट पर पानी बहने से 20 गांवों का संपर्क कट गया है। गांगड़तलाई से शेरगढ़ मार्ग पर लंकाई पुल पर चादर चल रही है।

एमपी के बाजना का भडऩकोट बांध टूटा, बांसवाड़ा में सतर्क की नसीहत
राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के बाजना जिले का भडऩकोट बांध शुक्रवार को अत्यधिक बारिश से फूट गया। इससे बाजना एवं अन्य इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया। वहीं बांसवाड़ा जिले की आंबापुरा तहसील के बोरिया पंचायत के लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी गई। इसकी सूचना के बाद प्रशासन की ओर से आपदा राहत की टीम भी भेजी गई, लेकिन वीरपुर नदी के उफान पर रहने से टीम आगे नहीं जा पाई। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी आगे जाने का कोई मार्ग नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग